Shinde Releases Shiv Sena List: महाराष्ट्र में स्थानीय निकाय चुनाव की तैयारियां जोरों पर हैं। इस बीच, उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की शिवसेना ने मुंबई के लिए अपने प्रभारी विभाग प्रमुखों और विधानसभा प्रभारियों की लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में 32 क्षेत्रों के लिए 32 शिवसेना नेताओं को प्रभारी विभाग प्रमुख बनाया गया है। साथ ही, मुंबई की तीन विधानसभा सीटों के लिए भी प्रभारियों की नियुक्ति की गई है।
शिवसेना ने इसकी जानकारी अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर साझा की। पार्टी ने लिखा कि शिवसेना प्रमुख और उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के आदेश से यह लिस्ट तैयार की गई है। इसमें हिंदू हृदय सम्राट बालासाहेब ठाकरे और धर्मवीर आनंद दिघे के आशीर्वाद का जिक्र करते हुए सभी नवनियुक्त नेताओं को बधाई दी गई।
जय महाराष्ट्र
हिंदुहृदयसम्राट वंदनीय शिवसेनाप्रमुख बाळासाहेब ठाकरे आणि वंदनीय धर्मवीर आनंद दिघे साहेबांच्या आशीर्वादाने, शिवसेनेचे मुख्य नेते आणि उपमुख्यमंत्री मा. ना. श्री. एकनाथजी शिंदे यांच्या आदेशानुसार मुंबईतील प्रभारी विभाग प्रमुख आणि प्रभारी विधानसभा प्रमुखांच्या नावांची… pic.twitter.com/sRmFtgf5pK
— Shivsena – शिवसेना (@Shivsenaofc) September 6, 2025
विधानसभा प्रभारियों की बात करें तो दिंडोशी और गोरेगांव के लिए गणेश शिंदे, विलेपार्ले के लिए जितु जनावडे और वांद्रे पश्चिम के लिए विलास चावरी को जिम्मेदारी सौंपी गई है। ये नेता मुंबई में शिवसेना की रणनीति को मजबूत करने और निकाय चुनाव में पार्टी की जीत सुनिश्चित करने के लिए काम करेंगे।
इससे पहले कांग्रेस ने भी नागपुर के लिए अपने प्रभारी नियुक्त किए थे। कांग्रेस ने शहर की छह विधानसभा सीटों के लिए प्रभारियों की घोषणा की, जो मतदाता सूची पर नजर रखेंगे और कार्यकर्ताओं के साथ तालमेल बनाएंगे। महाराष्ट्र के स्थानीय निकाय चुनाव में इस बार शिवसेना और कांग्रेस जैसे दलों के बीच कांटे की टक्कर होने की उम्मीद है।