महाराष्ट्र

महाराष्ट्र: तंत्र-मंत्र के नाम पर 17 साल की लड़की से रेप, हैरान कर देगी अंधविश्वास की ये खबर

महाराष्ट्र
Image Source - Web

महाराष्ट्र: मुंबई से सटे विवार से अंधविश्वास की एक ऐसी खबर आई है, जो आपको सोचने पर मजबूर कर देगी। दरअसल पुलिस ने एक 21 वर्षीय अंधे व्यक्ति को तंत्र-मंत्र के नाम पर 17 साल की लड़की से रेप के आरोप में गिरफ्तार किया है।

क्या है पूरा मामला?
दरअसल विरार में अपने माता-पिता के साथ रहने वाली पीड़िता ग्यारहवीं क्लास में पढ़ती है और वो कथित तौर पर मानसिक रोग से ग्रस्त है। उसके माता-पिता का कहना है कि वो पिछले चार सालों से किसी भूत के साए में है। ऐसे में पीड़ित लड़की की एक दोस्त ने उसे आरपी व्यक्ति से मिलवाया था।

इसी साल जुलाई में पहली बार वो आरोपी शख्स से मिली थी, जिसने उससे कहा कि, उसके शरीर में 4 राक्षस है, जो उसके होने वाले पति को मार सकते हैं। यही नहीं उसे शादी के बाद बच्चे पैदा करने से भी वो राक्षस रोक सकते हैं।

संभोग करने का बताई विधी
इसके बाद उस आरोपी तांत्रिक ने लड़की को उपाय के तौर पर 11 बार अपने साथ संभोग करने की विधी बताई। साथ ही तांत्रिक ने लड़की से ये भी कहा कि वो ये बात किसी और को ना बताए, नहीं तो उसके साथ बहुत बुरा होगा। पहले तो लड़की ने मना कर दिया, लेकिन बाद में अपने भविष्य के डर के मारे वो मान गई और पिछले महीने 30 जुलाई को वो पाटिल से मिली।

तांत्रिक ने लॉज में बुक किया कमरा
मिली जानकारी के अनुसार सारी बातें होने के बाद आरोपी ने अपने एक दोस्त की मदद से राजोडी बीच के पास एक कमरा बुक किया, जहां उसके शरीर के राक्षसों को भगाने के लिए विधि के बहाने पीड़िता का 3 बार रेप किया।

पीड़िता की दोस्त ने किया माता-पिता को बताई सच्चाई
इसके बाद पीड़िता ने अपनी एक दोस्त से सारी बात बताई, जिसके बाद उसकी दोस्त ने उससे कहा कि उसके साथ धोखा हो रहा है। दोस्त ने कहा कि उसे अपने माता-पिता को सारी बात बता देनी चाहिए। ऐसे में दोस्त की मदद से पीड़िता ने अपने घरवालों को सारी बात बताई, फिर घरवालों ने शुक्रवार को विरार पुलिस में मामला दर्ज करवाया।

गिरफ्तार हुआ आरोपी
शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी पाटिल को गिरफ्तार कर लिया। अब पुलिस इस मामले की तह तक जाने में जुट गई है, और पुलिस ये भी पता लगा रही है कि आरोपी ने इस लड़की के अलावा और भी किसी महिलाओं को अपना शिकार बनाया था क्या।

ये भी पढ़ें: नागपुर में शर्मसार हुई इंसानियत, पत्नी के शव को बाइक पर बांध कर ले जाने के लिए मजबूर हुआ पति

You may also like