डीआरआई (DRI) ने गोवा से एक नाइजीरियन नागरिक को गिरफ्तार किया है, जो ड्रग्स की तस्करी करने वाले एक बड़े गिरोह का सदस्य था। इस कार्रवाई में डीआरआई ने कोकीन और नकदी भी ज़ब्त की है।
डीआरआई (DRI) देश में मादक पदार्थों की तस्करी रोकने के लिए काम करने वाली एक सरकारी एजेंसी है। डीआरआई अक्सर देश में ड्रग तस्करों के गिरोह का भंडाफोड़ करती रहती है।
डायरेक्टरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस (DRI) ने गोवा में एक बड़ी कार्रवाई करते हुए ड्रग्स की तस्करी करने वाले एक अंतरराष्ट्रीय गिरोह के सदस्य को गिरफ्तार किया है। डीआरआई के मुताबिक, गिरफ्तार किया गया व्यक्ति नाइजीरिया का रहने वाला है और गोवा में रहकर गिरोह के काम को मैनेज़ करता था। इससे पहले DRI ने मुंबई एयरपोर्ट से 4.1 किलोग्राम कोकीन ज़ब्त किया था और थाईलैंड के एक नागरिक को गिरफ्तार किया था, जो इसी सिंडिकेट के लिए काम करता था।
डीआरआई की टीम गोवा में एक महीने से इस नाइजीरियन नागरिक की तलाश में थी। आखिरकार उत्तरी गोवा के अंजुना इलाके में उसे गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तारी के दौरान आरोपी ने भागने की कोशिश भी की, लेकिन DRI के अधिकारियों ने उसका पीछा करके उसे पकड़ लिया। उसके पास से 39 ग्राम कोकीन, कोकीन बनाने के उपकरण और 5.79 लाख रुपये कैश बरामद हुआ है। आरोपी ने ड्रग्स की तस्करी में शामिल होने की बात कबूल कर ली है।
डीआरआई के मुताबिक, गिरफ्तार किया गया नाइजीरियन नागरिक इससे पहले भी दो बार ड्रग्स के मामलों में गिरफ्तार हो चुका है। वह भारत में अवैध रूप से रह रहा था। उसे मुंबई लाया गया है और फिलहाल वह ज्यूडिशियल कस्टडी में है।
यह भी पढ़ें- महाराष्ट्र में बढ़ेंगी नर्सिंग कोर्स की 700 सीटें, जल्द शुरू होंगे नए कॉलेज
डीआरआई की यह कार्रवाई ड्रग्स माफिया के लिए एक बड़ा झटका है। डीआरआई देश में ड्रग्स तस्करी पर रोक लगाने के लिए लगातार काम कर रही है।