महाराष्ट्र

MNS Attacks Union Bank Branch: मनसे ने यूनियन बैंक पर बोला हमला! हिंदी में FIR मांगने पर भड़के

MNS Attacks Union Bank Branch: मनसे ने यूनियन बैंक पर बोला हमला! हिंदी में FIR मांगने पर भड़के

MNS Attacks Union Bank Branch: नागपुर की यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की फ्रेंड्स कॉलोनी शाखा पर महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा किया। बात शुरू हुई योगेश बोपचे नाम के शख्स के बीमा दावे से, जो सड़क हादसे में मर चुका था। उसके परिवार ने बैंक में बीमा क्लेम के लिए मराठी में FIR दी, लेकिन बैंक ने हिंदी या अंग्रेजी में अनुवाद मांगा। इससे मनसे भड़क गई।

मनसे कार्यकर्ताओं ने बैंक के बाहर नारेबाजी की और बोर्ड पर कालिख पोत दी। माहौल तनावपूर्ण हो गया। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए मनसे के शहर प्रमुख चंदू लाडे, आदित्य दुरुगकर समेत 50 कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया। बैंक मैनेजर हर्षल जुनानकर ने सफाई दी कि बीमा कंपनी का मुख्यालय कोलकाता में है, जो मराठी FIR स्वीकार नहीं करती। इसलिए हिंदी या अंग्रेजी में नोटरीकृत अनुवाद जरूरी था।

हंगामे के बाद यूनियन बैंक ने बोपचे के परिवार और मनसे से माफी मांगी। इसके बाद मनसे ने आंदोलन खत्म किया। बैंक ने यह भी कहा कि मराठी में लेन-देन के लिए कोई दिक्कत नहीं, लेकिन बीमा कंपनी सिर्फ हिंदी और अंग्रेजी दस्तावेज लेती है। यह विवाद महाराष्ट्र में भाषा को लेकर चल रही तनातनी का एक और उदाहरण बन गया।

#MNSProtest #UnionBank #LanguageDispute #MaharashtraNews #BopcheCase

ये भी पढ़ें: RPF Andheri Returns Lost Bag: मुंबई लोकल में भूल गई लाखों का बैग! आरपीएफ ने लौटाकर जीता मुंबईकरों का दिल!

You may also like