लाइफ स्टाइल

Roti on a gas stove: रोटी को गैस चुल्हे पर सेकना कितना खतरनाक हो सकता है जानकर परेशान हो जाएंगे आप

Roti on a gas stove
Image Source - Web

Roti on a gas stove: रोटी हर किसी की जरूरत होती है। लोग दिन या रात के खाने में रोटी को निश्चित तौर पर शामिल करते हैं। इसे खाने से पेट तो भरता ही है, साथ ही एनर्जी भी मिलती है। लेकिन आज आधुनिक युग की वजह से और भागदौड़ की लाइफ में समय की कमी के कारण लोग हर काम को जल्दी से जल्दी निपटाना चाहते हैं। ऐसे में रोटी पकाने में भी लोग जल्दबाजी करते हुए तवे पर थोड़ा सा पकाने के बाद उसे डायरेक्ट गैस पर डालकर फुला देते हैं। लेकिन आपको इस बात की जानकारी होनी चाहिए कि रोटी को इस तरह डायरेक्ट गैस पर पकाना कई जानलेवा बीमारियों को अंजाम दे सकता है। आपको भले ही जानकर हैरानी हो, लेकिन रिसर्च तो यही कहता है। आइए जानते हैं कैसे –

दरअसल रिसर्च की मानें तो रोटी को सीधे सेंकने से जो बारीक कण चूल्हे से निकलते हैं वो रोटी में आसानी से चिपक जाते हैं और आपके शरीर के अंदर जाकर कई तरह की बीमारियों को जन्म देते हैं। आइए जानते हैं डायरेक्ट गैस पर सेका हुआ रोटी खाने से क्या नुकसान हो सकता है।

1. स्वास्थ्य संबंधी खतरे:

  • कार्सिनोजेनिक पदार्थों का निर्माण: गैस की आंच पर रोटी सेकने से कार्सिनोजेनिक पदार्थों का निर्माण हो सकता है जो कैंसर का खतरा बढ़ा सकते हैं।
  • सांस संबंधी बीमारियां: गैस की आंच से निकलने वाले धुएं से सांस संबंधी बीमारियां जैसे कि अस्थमा और ब्रोंकाइटिस हो सकती हैं।
  • हृदय रोग: गैस की आंच से निकलने वाले धुएं से हृदय रोग का खतरा बढ़ सकता है।
  • पोषक तत्व: गैस की आंच पर रोटी सेकने से रोटी में मौजूद कुछ पोषक तत्व नष्ट हो सकते हैं।

उम्मीद है कि ये जानकारी आपके लिए काफी काम की होगी और अपने व अपने परिवार के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए अब से आप रोटी को डायरेक्ट गैस चूल्हे पर ना पकाकर तवे पर ही अच्छे सेक कर खाएंगे और खिलाएंगे।  (Roti on a gas stove)

ये भी पढ़ें: onion juice: क्या प्याज का रस लगाने से नए बाल आते हैं?, जानें क्या कहता है रिसर्च

You may also like