Saina Nehwal Kashyap Divorce: भारत की मशहूर बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल और उनके पति पारुपल्ली कश्यप अब अलग हो गए हैं। साइना ने सोशल मीडिया पर एक इमोशनल नोट शेयर कर इसकी जानकारी दी। दोनों की प्रेम कहानी बैडमिंटन कोर्ट से शुरू हुई थी। हैदराबाद की पुलेला गोपीचंद एकेडमी में साथ ट्रेनिंग के दौरान उनकी दोस्ती हुई, जो धीरे-धीरे प्यार में बदल गई।
साइना ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा कि जिंदगी कभी-कभी अलग रास्तों पर ले जाती है। बहुत सोचने के बाद, उन्होंने और पारुपल्ली ने अलग होने का फैसला किया। उन्होंने कहा कि दोनों ने एक-दूसरे के लिए शांति और खुशी को चुना है। साइना ने उन पलों के लिए शुक्रिया अदा किया, जो उन्होंने साथ बिताए, और भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने लोगों से उनकी निजता का सम्मान करने की भी गुजारिश की।
Saina Nehwal says on Instagram she is parting ways with Parupalli Kashyap. pic.twitter.com/WK1wlDCzxP
— Vinayakk (@vinayakkm) July 13, 2025
साइना और पारुपल्ली की शादी 14 दिसंबर, 2018 को हुई थी। उस समय साइना 28 साल की थीं और पारुपल्ली 31 साल के। हरियाणा की रहने वाली साइना ने अपने करियर में कई बड़े मुकाम हासिल किए। 15 साल की उम्र में उन्होंने 2005 में एशियाई सैटेलाइट टूर्नामेंट जीता। 2012 के लंदन ओलंपिक में उन्होंने महिला एकल में कांस्य पदक जीता। इसके अलावा, उन्होंने कॉमनवेल्थ गेम्स में तीन स्वर्ण पदक हासिल किए, जिनमें 2010 और 2018 में महिला एकल और 2018 में मिश्रित युगल शामिल हैं। 2015 में साइना पहली भारतीय महिला बनीं, जिन्होंने बैडमिंटन विश्व रैंकिंग में नंबर एक का स्थान हासिल किया।
पारुपल्ली कश्यप भी एक मशहूर बैडमिंटन खिलाड़ी हैं। उन्होंने 2014 के ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स में पुरुष एकल में स्वर्ण पदक जीता। 2013 में वह विश्व रैंकिंग में छठे स्थान पर पहुंचे थे, जो उनके करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन था।
दोनों की शादी को सात साल हो चुके थे, लेकिन अब उनका यह रिश्ता खत्म हो गया है। साइना ने 2020 में बीजेपी जॉइन कर राजनीति में भी कदम रखा था, लेकिन उनकी निजी जिंदगी का यह फैसला फैंस के लिए बड़ा झटका है।
#SainaNehwal #ParupalliKashyap #DivorceNews #BadmintonStars #IndianSports
ये भी पढ़ें: Nimisha Priya Faces Yemen Execution: यमन में भारतीय नर्स की फांसी तय! निमिषा प्रिया का गुनाह सुनकर कांप जाएगी रूह!