Sonakshi Sinha: पिछले लंबे समय से संजय लीला भंसाली की वेब सीरीज ‘हीरामंडी’ का लोगों को बेसब्री से इंतजार है। कुछ दिनों पहले इस वेब सीरीज का पहला गाना ‘सकल बन’ रिलीज किया गया था, जिसे लोगों ने काफी पसंद किया था। और अब हीरामंडी के दूसरे गाने ‘तिलस्मी बाहें’ को रिवील किया गया है, जिसमें सोनाक्षी सिन्हा के लुक ने हर किसी को हैरान कर दिया है।

Image Source – Instagram
इससे पहले आपने कभी सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) का ऐसा अवतार नहीं देखा होगा। इस पूरे गाने को देखते हुए आपकी नजर एक बार भी सोनाक्षी सिन्हा से नहीं हटेंगी। गाने में सोना ने गोल्डन कलर की साड़ी पहन रखी है, गले में हीरे का हार और पूरे लुक को और ज्यादा खूबसूरत बनाने के लिए उनके बाल को कर्ल किया गया है, जिसमें वो बला की खूबसूरत लग रही हैं।

Image Source – Instagram
गाने में आप देख सकते हैं कि ब्यूटिफुल सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) ने अपने एक हाथ में जाम थाम रखा है, जबकी दूसरे हाथ में सिगरेट। नशीली सोनाक्षी का ये नशीला अंजाज फैंस को दीवाना बनाने के लिए काफी है। लोगों को सोना का ये अबतार काफी ज्यादा पसंद आ रहा है। रिलीज होते ही ‘हीरामंडी’ के इस गाने को काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है।
View this post on Instagram
गौरतलब है कि संजय लीला भंसाली की इस वेब सीरीज में सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) के अलावा अदिति राव हैदरी, रिचा चड्ढा, संजीदा शेख और शर्मिन सहगल भी नजर आएंगी। ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर ये सीरीज रिलीज होने वाली है। हालांकि खबर लिखे जाने तक इसके स्ट्रीमिंग डेट का अनाउंसमेंट नहीं किया गया है। वैसे सोनाक्षी सिन्हा के इस लुक के बारे में आपका क्या कहना है, हमें कमेंट कर जरूर बताएं।
ये भी पढ़ें: Anupam Khair: OMG, क्या ये सच में अनुपम खेर है?, तस्वीर देख भौचक्का रह जाएंगे आप