मनोरंजनमुंबई

सैफ के हमलावर शरीफुल की तीसरी रिमांड मांगने पर कोर्ट ने मुंबई पुलिस को लगाई फटकार

सैफ
Image Source - Web

बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान पर हमला मामले में मुंबई पुलिस जांच में जुटी है। इस मामले में मुंबई पुलिस ने मोहम्मद शरीफुल को आरोपी बनाया है, जिसे कोर्ट ने 14 दिन की ज्यूडिशियल कस्टडी में भेजा है। वहीं मुंबई पुलिस शरीफुल की तीसरी रिमांड के लिए बुधवार को कोर्ट गई थी, लेकिन कोर्ट ने मुंबई पुलिस को ये कहते हुए फटकार लगा दिया कि, पहले BNS पढ़कर आइए। मजिस्ट्रेट का कहना था कि, अब पुलिस कस्टडी की जरूरत नहीं है, जांच पूरी हो चुकी है। अगर जांच में कुछ नया सामने आता है तो बाद में BNS कानून के तहत पुलिस कस्टडी की मांग की जा सकती है।

क्यों मुंबई पुलिस कर रही है आरोपी के रिमांड की मांग?
इन आधारों पर मुंबई पुलिस ने आरोपी शरीफुल के पुलिस रिमांड की मांग की है –

1. आरोपी शरीफुल बांग्लादेशी है। उसके मोबाइल और सिम कार्ड को पुलिस ने जब्त कर लिया है। इस पूरे मामले में पीड़ितों के बयान भी पुलिस ने दर्ज कर लिए हैं। आरोपी में क्राइम के दौरान जो हथियार इस्तेमाल किया था वो, उसके कपड़े, बैग इत्यादी भी बरामद कर लिए गए हैं। यहां तक किम मुंबई पुलिस के पास सीसीटीवी फुटेज भी है।

2. अब पुलिस ये पता लगाना चाहती है कि हमले इस्तेमाल होने वाले हथियार को आरोपी ने कहां से खरीदा था या प्राप्त किया।

3. इस हमले के पीछे आरोपी के और भी साथी का हाथ हो सकता है, जिसकी जांच भी मुंबई पुलिस करना चाहती है।

4. CCTV फुटेज के आधार पर आरोपी का फेस रिकग्निशन करवाना है, वो रिपोर्ट अभी बाकी है।

5. कहीं आरोपी का इंटेशन सैफ करने के पीछे कुछ और तो नहीं था, क्योंकि सैफ अली खान हाईक्लास प्रोफाइल से हैं और आरोपी बांग्लादेशी है।

6. मुंबई पुलिस ये भी जांच करना चाहती है कि आरोपी ने कितने पैसे किस-किस को भेजे

7. पुलिस के लिए अभी ये भी जांच का विषय है कि आरोपी ने जो अपना नाम बदलकर विजय दास रखा था, उसके लिए उसने दस्तावेज कैसे और कहां से बनवाए थे।

8. क्या आरोपी बांग्लादेश से आकर अकेले भारत में रह रहा था या उसका कोई और रिश्तेदार भी भारत में रह रहा है।

कोर्ट में पुलिस ने क्या कुछ कहा?
कोर्ट में आरोपी के रिमांड की मांग करते हुए पुलिस ने कहा कि आरोपी को लेकर अभी कई जांच और करना बाकी है। सीसीटीवी के आधार पर आरोपी का फेस रिकग्निशन करवाना भी बाकी है। पुलिस को शक है कि शरीफुल के साथ उसके और भी साथी इस हमले के पीछे शामिल हो सकते हैं। पुलिस ने कोर्ट में ये भी कहा कि, आरोपी का सैफ के घर में घुसने के पीछे चोरी ही उसका इरादा था, ना कि हत्या।

पुलिस का ये भी कहना है कि जिस तरह से आरोपी ने सैफ के घर में एंट्री की वो शक के दायरे में आता है, क्योंकि चोरी से पहले एक्टर के घर की रैकी करना, घर में घुसने के लिए सीढ़ियों की डक का इस्तेमाल करना। घर से बाहर निकलने के बाद उसी सोसायटी के बगीचे में कुछ समय के लिए रुकना और फिर वहां से पैदल चलते हुए बांद्रा स्टेशन जाना व  वहां दादर और फिर वर्ली जाना, किसी विदेशी नागरिक के अकेले के वश की बात तो नहीं हो सकती।

मतलब मुंबई पुलिस आरोपी शरीफुल की तीसरी रिमांड इसलिए मांग रही है, क्योंकि इस हमले के पीछे की पूरी तहकीकात अभी भी बाकी है। कई ऐसे सवाल हैं, जिसके जबाव पुलिस ढूंढ रही है।

You may also like