Maharashtra to Cancel SC Certificates: विधान परिषद में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने बड़ा ऐलान किया। उन्होंने कहा कि अनुसूचित जाति (SC) का आरक्षण केवल हिंदू, बौद्ध और सिख लोग ही ले सकते हैं। 26 नवंबर 2024 को सुप्रीम कोर्ट ने साफ किया कि दूसरे धर्मों के लोग SC प्रमाण पत्र के हकदार नहीं हैं। इसीलिए, धर्मांतरण करके SC प्रमाण पत्र लेने वालों के सर्टिफिकेट रद्द किए जाएंगे।
सदस्य अमित गोरखे, चित्रा वाघ, प्रवीण दरेकर, उमा खापरे और श्रीकांत भारतीय ने इस मुद्दे को उठाया। फडणवीस ने बताया कि ईसाई धर्म अपनाने वालों को SC का लाभ देना संविधान के खिलाफ है। अगर किसी ने गलत तरीके से SC सर्टिफिकेट लिया और उससे नौकरी, चुनाव या कोई लाभ हासिल किया, तो वह लाभ वापस लिया जाएगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि पुलिस महानिदेशक की अध्यक्षता में बनी समिति ने अपनी रिपोर्ट दे दी है। इसके आधार पर धर्मांतरण के खिलाफ सख्त कानून बनाया जाएगा। उन्होंने साफ किया कि स्वैच्छिक धर्मांतरण पर कोई रोक नहीं है, लेकिन धोखाधड़ी, दबाव या लालच देकर धर्म बदलवाने वालों पर कड़ी कार्रवाई होगी।
कुछ लोग गुप्त रूप से ईसाई धर्म अपनाकर हिंदू के नाम पर SC प्रमाण पत्र ले रहे हैं। इसे क्रिप्टो क्रिश्चियन कहा जाता है। फडणवीस ने बताया कि ऐसे मामलों की जांच होगी। अधिकारी मौके पर जाकर सर्टिफिकेट की सच्चाई जांचेंगे और गलत पाए जाने पर उनकी मान्यता रद्द की जाएगी।
#MaharashtraNews #AntiConversionLaw #ScheduledCaste #DevendraFadnavis #ReligiousFreedom
ये भी पढ़ें: MNS Assaults Shopkeeper in Vikhroli: मराठी मान का अपमान? विक्रोली में मनसे की मारपीट, दुकानदार को घसीटकर मंगवाई माफी!






























