महाराष्ट्र

Latur Minor Rape Case: लातूर में हैवानियत की हद! आश्रय गृह बना हैवानों का अड्डा! HIV पीड़ित लड़की से रेप, 5 हैवान पकड़े गए!

Latur Minor Rape Case: लातूर में हैवानियत की हद! आश्रय गृह बना हैवानों का अड्डा! HIV पीड़ित लड़की से रेप, 5 हैवान पकड़े गए!

Latur Minor Rape Case: महाराष्ट्र के लातूर जिले से दिल दहलाने वाली खबर सामने आई है। औसा तालुका में एक HIV आश्रय गृह में नाबालिग लड़की के साथ बलात्कार की घटना हुई। पीड़िता के साथ इतनी क्रूरता की गई कि वो गर्भवती हो गई और फिर उसे जबरन गर्भपात के लिए मजबूर किया गया। इस मामले में पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार किया है।

ये भयावह घटना उस आश्रय गृह में हुई, जहां HIV से पीड़ित बच्चों को सहारा दिया जाता है। पीड़िता ने धाराशिव तालुका के ढोकी पुलिस थाने में शिकायत दर्ज की। उसने बताया कि उसे बार-बार यौन शोषण का शिकार बनाया गया और गर्भवती होने पर गैरकानूनी तरीके से उसका गर्भपात करवाया गया।

पुलिस ने पीड़िता की शिकायत के आधार पर तुरंत कार्रवाई शुरू की। पांच आरोपियों के खिलाफ POCSO एक्ट समेत कई धाराओं में मामला दर्ज किया गया। ये केस अब ढोकी पुलिस से औसा पुलिस स्टेशन को ट्रांसफर कर दिया गया है। लातूर के पुलिस अधीक्षक अमोल तांबे ने बताया कि सभी आरोपी हिरासत में हैं।

पीड़िता की हालत गंभीर बनी हुई है और उसका अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस को आश्रय गृह की कुछ अन्य लड़कियों से भी दुर्व्यवहार की शिकायतें मिली हैं। इस मामले की गहन जांच की जा रही है।

#LaturCrime #MinorRape #HIVVictim #MaharashtraPolice #POCSOCase

ये भी पढ़ें: Conversion Racket Busted in Agra: विदेशी फंडिंग, फर्जी सिम, और धर्मांतरण! लड़कियों को धर्म बदलकर बेचने का खौफनाक धंधा!

You may also like