Types of Alcohol and Effects: शराब पीने वाले अक्सर अपनी पसंद की व्हिस्की, रम, वोदका, वाइन या बीयर चुनते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इनमें से किसमें कितना नशा होता है और इन्हें कैसे बनाया जाता है? हर शराब का स्वाद, रंग और असर अलग होता है, क्योंकि इनमें अल्कोहल की मात्रा और बनाने का तरीका अलग-अलग है।
व्हिस्की दुनिया भर में सबसे ज्यादा पी जाती है। इसे गेहूं, जौ या राई से बनाया जाता है। इसमें 30 से 65 फीसदी तक अल्कोहल हो सकता है, लेकिन ज्यादातर में 40 फीसदी होता है। व्हिस्की को फर्मेंटेशन और डिस्टिलेशन के बाद लकड़ी के बैरल में रखा जाता है, जिससे इसका स्वाद गहरा होता है। यूरोप में इसका सबसे ज्यादा उत्पादन होता है।
रम भी कम नहीं। इसमें 40 फीसदी से ज्यादा अल्कोहल होता है। ये सर्दियों में खूब पी जाती है, क्योंकि ये शरीर को गर्माहट देती है। रम गन्ने के रस या गुड़ से बनती है। इसे फर्मेंट और डिस्टिल करने के बाद ओक बैरल में रखा जाता है, जिससे इसका रंग गहरा और स्वाद तीखा हो जाता है।
वोदका का नशा तेजी से चढ़ता है और देर तक रहता है। ये रूस और पोलैंड की खास शराब है। इसे आलू, गेहूं, राई या मकई से बनाया जाता है। ज्यादातर वोदका में 35 से 50 फीसदी अल्कोहल होता है, लेकिन कुछ में 60 फीसदी तक भी हो सकता है। गेहूं की वोदका अपने हल्के स्वाद के लिए मशहूर है।
वाइन का स्वाद हल्का और रंग लाल, सफेद या गुलाबी होता है। ये अंगूर से बनती है और इसमें 9 से 18 फीसदी अल्कोहल होता है। रेड वाइन अंगूर के छिलकों के साथ फर्मेंट होती है, जिससे उसका रंग गहरा होता है। सफेद वाइन में छिलके हटाकर रस फर्मेंट किया जाता है, इसलिए ये हल्के रंग की होती है।
बीयर सबसे हल्की शराब है। इसे जौ, चावल और मकई से बनाया जाता है। इसमें 4 से 6 फीसदी अल्कोहल होता है, लेकिन कुछ खास बीयर में 10 फीसदी से ज्यादा भी हो सकता है। बीयर को पानी, माल्ट, हॉप्स और यीस्ट मिलाकर फर्मेंट किया जाता है। इसका स्वाद हल्का होता है, लेकिन ज्यादा पीने से नशा चढ़ सकता है।
#AlcoholTypes #WhiskyVsVodka #BeerVsWine #AlcoholContent #DrinkingFacts
ये भी पढ़ें: मुंबई के अंधेरी में हाई प्रोफाइल सेक्स रैकेट का पर्दाफाश, विदेशी महिलाएं शामिल, होटल मैनेजर गिरफ्तार