पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर से एक बार फिर शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। मेडिकल की पढ़ाई कर रही एक छात्रा के साथ रेप का मामला दर्ज हुआ है। बताया जा रहा है कि छात्रा अपने दोस्त के साथ गोलगप्पे (गुपचुप) खाने बाहर गई थी, तभी रास्ते में कुछ युवकों ने उसे जबरन पकड़ लिया और सुनसान जगह पर ले जाकर दुष्कर्म किया। फिलहाल पीड़िता अस्पताल में भर्ती है और उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है।
कोलकाता कांड के बाद फिर हिली बंगाल की धरती
ये घटना इसलिए भी सनसनीखेज मानी जा रही है क्योंकि ठीक एक साल पहले कोलकाता के आर.जी. कर मेडिकल कॉलेज में एक छात्रा के साथ दुष्कर्म और हत्या की वारदात ने पूरे राज्य को झकझोर दिया था। अब दुर्गापुर में दोबारा ऐसा मामला सामने आने से राज्य की कानून-व्यवस्था और महिला सुरक्षा पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं।
पीड़िता ओडिशा की रहने वाली, पढ़ाई के लिए आई थी दुर्गापुर
जानकारी के मुताबिक, पीड़िता ओडिशा के जालेश्वर की रहने वाली है और दुर्गापुर के एक प्रतिष्ठित मेडिकल कॉलेज में दूसरे वर्ष की छात्रा है। शुक्रवार की रात करीब नौ बजे वो अपने मित्र वासु अली के साथ गुपचुप खाने बाहर निकली थी। इसी दौरान रास्ते में दो से तीन अज्ञात
दोस्त पर भी शक, पुलिस ने दर्ज किया बयान
घटना के बाद छात्रा को शोभापुर स्थित एक निजी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसकी स्थिति अब स्थिर बताई जा रही है। पीड़िता के माता-पिता शनिवार सुबह ही दुर्गापुर पहुंच गए और पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने अपनी बेटी के मित्र वासु अली की भूमिका पर भी संदेह जताया है। पुलिस ने पीड़िता का बयान दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है। अभी तक ये स्पष्ट नहीं हो सका है कि वारदात में कितने लोग शामिल थे।
स्थानीय लोगों और नेताओं की मांग
घटना की खबर फैलते ही शहर में आक्रोश फैल गया। भाजपा युवा मोर्चा के नेता पारिजात गांगुली और संतोष मुखर्जी ने अस्पताल पहुंचकर छात्रा के परिवार से मुलाकात की और आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की तलाश जारी है और जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ेगी, वैसे-वैसे सच्चाई सामने आएगी। यह घटना एक बार फिर सवाल खड़ा करती है, क्या राज्य में बेटियां वाकई सुरक्षित हैं?