महाराष्ट्र

जिला परिषद चुनाव में ‘महायुति’ का महासंग्राम: भाजपा नंबर 1, अजित पवार की विरासत ने चौंकाया

जिला परिषद चुनाव
जिला परिषद चुनाव

जिला परिषद चुनाव: प्रदेश की राजनीति का ‘मिनी विधानसभा’ कहे जाने वाले 12 जिला परिषदों और 125 पंचायत समितियों के चुनाव परिणाम सोमवार को घोषित हो गए। इन नतीजों ने स्पष्ट कर दिया है कि प्रदेश की जनता का झुकाव फिलहाल सत्तारूढ़ महायुति की ओर है। भारतीय जनता पार्टी ने अपनी बादशाहत कायम रखी है, वहीं उपमुख्यमंत्री रहे दिवंगत अजित पवार के निधन के बाद उपजी सहानुभूति और सांगठनिक मजबूती के दम पर उनकी पार्टी दूसरे नंबर पर रही है।

चुनावी अंकगणित: महायुति बनाम महाविकास आघाड़ी
12 जिला परिषदों की कुल 731 सीटों पर हुए इस मुकाबले में महायुति ने विपक्षी गठबंधन (MVA) का लगभग सूपड़ा साफ कर दिया है।

गठबंधन / पार्टीजीती गई सीटें / स्थितिटिप्पणी / प्रमुख जानकारी
भाजपा225सबसे बड़ी पार्टी
NCP (अजित)165दूसरे नंबर की शक्ति
शिवसेना (शिंदे)162तीसरे स्थान पर
महायुति (कुल)55211 परिषदों पर कब्जा
कांग्रेस55करारी हार
शिवसेना (उद्धव)43भारी गिरावट
NCP (शरद)26सांगली में साख बची
महाविकास आघाड़ी (कुल)124सिर्फ 1 परिषद में बहुमत की उम्मीद

भाजपा का सात जिलों में वर्चस्व
भाजपा ने 12 में से 7 जिला परिषदों में सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है, जो ग्रामीण इलाकों में उसकी गहरी पकड़ को दर्शाता है। पार्टी ने संगठन के बल पर 225 सीटें झटककर नेतृत्व को मजबूत किया है।

अजित पवार की पार्टी का इमोशनल और सॉलिड कमबैक
अजित पवार के निधन के बाद यह पहला बड़ा चुनाव था। पुणे जिला परिषद में पार्टी की एकतरफा जीत ने यह साबित कर दिया है कि उनके गढ़ में उनकी विरासत आज भी मजबूत है। राकांपा (अजित) 165 सीटों के साथ प्रदेश में दूसरी सबसे बड़ी ताकत बनकर उभरी है।

महाविकास आघाड़ी (MVA) का पतन
विपक्षी गठबंधन के लिए ये नतीजे किसी दुःस्वप्न से कम नहीं हैं। कांग्रेस और शिवसेना (उद्धव) को मिलाकर भी सीटों का आंकड़ा 100 तक नहीं पहुँच पाया। हालांकि, सांगली जिला परिषद में शरद पवार की राकांपा ने 18 सीटें जीतकर गठबंधन के लिए उम्मीद की एक किरण छोड़ी है, जहाँ वे कांग्रेस और उद्धव गुट की मदद से सत्ता बना सकते हैं।

इस चुनाव में कुल 2,697 प्रत्याशियों की किस्मत दांव पर थी, जिसमें से जनता ने विकास के एजेंडे को चुनते हुए सत्ताधारी गठबंधन को 12 में से 11 परिषदों की चाबी सौंप दी है।

You may also like