देश-विदेश

मालदीव में स्पीडबोट हादसे में घायल हुए Gautam Singhania, मुंबई में इलाज जारी, दो भारतीय लापता

Gautam Singhaniya
Image Source - Web

रेमंड ग्रुप के चेयरमैन गौतम सिंघानिया (Gautam Singhania) मालदीव में स्पीडबोट हादसे में घायल हो गए है। बताया जा रहा है कि मुंबई में उनका इलाज जारी है। इतना ही नहीं, इस हादसे में दो भारतीय के अब लापता होने की बात भी सामने आ रही है। खबर लिखे जाने तक सर्च ऑपरेशन जारी होने की बात कही जा रही है।

मिली जानकारी के अनुसार ये हादसा मालदीव के फेलिधू क्षेत्र में हुआ, जहां उनकी स्पीडबोट अचानक पलट गई।

स्पीडबोट में कुल 7 लोग थे सवार

खबर है कि, हादसे के समय स्पीडबोट में कुल 7 लोग सवार थे, जिनमें 5 भारतीय पुरुष और रूस तथा यूनाइटेड किंगडम की एक-एक महिला शामिल थीं। हादसे के बाद स्थिति अफरा-तफरी वाली हो गई और कई लोग समुद्र में बह गए।

तुरंत रेस्क्यू, मुंबई एयरलिफ्ट

हादसे के तुरंत बाद गौतम सिंघानिया (Gautam Singhania) को रेस्क्यू किया गया और एयरलिफ्ट कर Mumbai लाया गया। उन्हें शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।

हालत स्थिर, मामूली चोटें

प्रवक्ता के अनुसार, इस दुर्घटना में सिंघानिया को केवल मामूली चोटें आई हैं और उनकी हालत स्थिर है। डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा है और वो खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं।

2 भारतीय अब भी लापता

इस हादसे में 2 भारतीय नागरिक अब भी लापता हैं, जिनकी तलाश के लिए सर्च ऑपरेशन जारी है। लापता लोगों में प्रसिद्ध रैली ड्राइवर हरि सिंह का नाम भी शामिल बताया जा रहा है।

कई लोग समुद्र में बह गए

स्थानीय रिपोर्ट्स के अनुसार, हादसे के दौरान 5 लोग समुद्र में गिर गए थे, जिनमें एक रूसी महिला और 4 भारतीय पुरुष शामिल थे। बचाव दल लगातार लापता लोगों की तलाश में जुटा हुआ है।

ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती

सूत्रों के मुताबिक, गौतम सिंघानिया को दक्षिण मुंबई स्थित Breach Candy Hospital में भर्ती कराया गया है। उन्हें कुछ खरोंच और हल्की चोटें आई हैं, लेकिन उनकी स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है।

एडवेंचर स्पोर्ट्स के शौकीन हैं सिंघानिया

गौतम सिंघानिया (Gautam Singhania) को तेज रफ्तार और एडवेंचर स्पोर्ट्स का शौक माना जाता है। वे अक्सर इस तरह की गतिविधियों में भाग लेते रहते हैं।

कितना है Gautam Singhania का नेटवर्थ

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, गौतम सिंघानिया (Gautam Singhania) की कुल संपत्ति 11,000 करोड़ रुपये से अधिक आंकी गई है। रेमंड ग्रुप का कारोबार टेक्सटाइल, रियल एस्टेट, इंजीनियरिंग और कंज्यूमर केयर जैसे कई क्षेत्रों में फैला हुआ है।

मालदीव में हुआ ये हादसा भले ही बड़ा था, लेकिन राहत की बात ये है कि गौतम सिंघानिया सुरक्षित हैं। हालांकि, 2 भारतीयों के लापता होने से चिंता बनी हुई है और सर्च ऑपरेशन पर सभी की नजरें टिकी हैं।

ये भी पढ़ें: IPL 2026: शानदार प्रदर्शन के बावजूद Vaibhav Suryavanshi को नहीं मिलेगा टीम इंडिया में मौका?

You may also like