अगर आपका बैंक (Bank) से जुड़ा कोई जरूरी काम लंबित है, तो उसे जल्द पूरा कर लें, क्योंकि अगले हफ्ते देश के कई हिस्सों में बैंक लगातार चार दिन तक बंद रहने वाले हैं। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) द्वारा जारी छुट्टियों की लिस्ट के अनुसार 23 मार्च से 29 मार्च 2026 के बीच अलग-अलग राज्यों में बैंकिंग सेवाएं प्रभावित रहेंगी।
इस दौरान त्योहारों और साप्ताहिक अवकाश के कारण Bank शाखाओं में कामकाज नहीं होगा, जिससे ग्राहकों को असुविधा का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में पहले से योजना बनाना जरूरी हो जाता है।
कब-कब बंद रहेंगे Bank?
अगले हफ्ते अलग-अलग राज्यों में Bank छुट्टियों का असर देखने को मिलेगा। 26 मार्च को श्री राम नवमी के अवसर पर अहमदाबाद, मुंबई, लखनऊ, जयपुर, कोलकाता, चंडीगढ़, देहरादून, नागपुर, रांची और शिमला समेत कई शहरों में बैंक बंद रहेंगे।
इसके अगले दिन 27 मार्च को भी श्री राम नवमी (चैते दशैन) के चलते भोपाल, भुवनेश्वर, हैदराबाद, पटना, गंगटोक और विजयवाड़ा में बैंकिंग सेवाएं प्रभावित रहेंगी।
इसके बाद 28 मार्च को चौथे शनिवार के कारण पूरे देश में सभी सरकारी और निजी Bank बंद रहेंगे। वहीं 29 मार्च को रविवार होने के चलते पूरे भारत में साप्ताहिक अवकाश रहेगा।
अलग-अलग राज्यों में अलग हो सकती हैं छुट्टियां
ये ध्यान रखना जरूरी है कि Bank छुट्टियां हर राज्य में एक जैसी नहीं होतीं। ये स्थानीय त्योहारों और परंपराओं के अनुसार तय की जाती हैं। इसलिए ग्राहकों को सलाह दी जाती है कि वे अपने शहर या शाखा के अनुसार छुट्टियों की जानकारी पहले से प्राप्त कर लें, ताकि किसी भी तरह की परेशानी से बचा जा सके।
ऑनलाइन बैंकिंग सेवाएं रहेंगी चालू
हालांकि बैंक शाखाएं बंद रहेंगी, लेकिन ग्राहकों को घबराने की जरूरत नहीं है। इस दौरान डिजिटल बैंकिंग सेवाएं जैसे एटीएम, मोबाइल बैंकिंग, इंटरनेट बैंकिंग और UPI पूरी तरह चालू रहेंगी।
इसके बावजूद, चेक क्लियरेंस, पासबुक अपडेट, कैश जमा या निकासी जैसे कार्यों के लिए बैंक शाखा खुलने तक इंतजार करना पड़ सकता है।
ग्राहकों के लिए जरूरी सलाह
लगातार छुट्टियों के कारण Bank से जुड़े कामों में देरी हो सकती है। इसलिए बेहतर यही है कि आप अपने सभी जरूरी लेनदेन, नकद निकासी या अन्य बैंकिंग कार्य पहले ही निपटा लें।
अगले हफ्ते की Bank छुट्टियां आम लोगों के लिए थोड़ी परेशानी का कारण बन सकती हैं, लेकिन सही योजना और डिजिटल सेवाओं के इस्तेमाल से इस असर को कम किया जा सकता है। ऐसे में सतर्क रहकर पहले से तैयारी करना ही सबसे बेहतर विकल्प है।
ये भी पढ़ें: 1 अप्रैल से बदलेंगे PAN Card के नियम: आवेदन प्रक्रिया होगी सख्त, जानें क्या-क्या बदलेगा




























