धर्म-राशिफल

Today’s Horoscope (22 September 2026): आज इन राशियों को मिलेगा सफलता और धन लाभ का साथ, जानें सभी 12 राशियों का हाल

Today's Horoscope

Today’s Horoscope (22 September 2026): मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन ऊर्जा और उत्साह से भरपूर रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में नए अवसर सामने आ सकते हैं, जिनका लाभ उठाने के लिए आत्मविश्वास बनाए रखें। आर्थिक मामलों में भी सुधार के संकेत हैं, हालांकि किसी भी तरह का निर्णय जल्दबाजी में लेने से बचना जरूरी होगा।

मेष
आज का दिन ऊर्जा से भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र में नए अवसर मिलेंगे। आर्थिक मामलों में सुधार होगा, लेकिन जल्दबाजी में निर्णय लेने से बचें। परिवार के साथ सुखद समय बीतेगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

वृषभ
आज का दिन मिले-जुला रहेगा। कारोबार में सोच-समझकर कदम बढ़ाएं। पैसों के लेन-देन में सतर्कता बरतें। किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है। मन में सकारात्मक विचार रखें।

मिथुन
आज आपको मेहनत का पूरा फल मिलेगा। नौकरी में पदोन्नति या नई जिम्मेदारी मिलने के योग हैं। पारिवारिक जीवन में खुशहाली रहेगी। अचानक धन लाभ की संभावना बनी हुई है।

कर्क
आज का दिन आपके लिए थोड़ा व्यस्त रह सकता है। कार्यस्थल पर सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। सेहत का विशेष ध्यान रखें और खान-पान में संतुलन बनाए रखें। फिजूलखर्ची से बचें।

सिंह
आज आपका आत्मविश्वास ऊंचा रहेगा। किसी बड़ी योजना में सफलता मिल सकती है। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। जीवनसाथी के साथ संबंध और मधुर होंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

कन्या
आज कोई भी फैसला जल्दबाजी में न लें। विरोधी आपको नुकसान पहुंचाने का प्रयास कर सकते हैं। धैर्य बनाए रखें। धार्मिक गतिविधियों में रुचि बढ़ेगी। शाम का समय सुकून भरा रहेगा।

तुला
आज का दिन भाग्यशाली रहेगा। अटके हुए काम पूरे होंगे। आय के नए स्रोत बन सकते हैं। परिवार के साथ कहीं घूमने की योजना बन सकती है। स्वास्थ्य में सुधार महसूस करेंगे।

वृश्चिक
कार्यक्षेत्र में आपकी कार्यशैली की तारीफ होगी। नए सौदे फाइनल हो सकते हैं। गुस्से पर काबू रखना जरूरी है, वरना किसी बने-बनाये काम में रुकावट आ सकती है। सेहत अच्छी रहेगी।

धनु
आज मन प्रसन्न और शांत रहेगा। नए काम की शुरुआत के लिए समय अनुकूल है। कानूनी मामलों में सफलता मिल सकती है। परिवार में किसी मांगलिक कार्य की चर्चा होगी।

मकर
आज के दिन सावधानी बरतने की जरूरत है। किसी अनजान व्यक्ति पर जरूरत से ज्यादा भरोसा न करें। व्यापार में थोड़ा उतार-चढ़ाव आ सकता है। वाणी में मधुरता बनाए रखें।

कुंभ
आज का दिन आपके लिए लाभप्रद रहेगा। साझेदारी के काम में अच्छा फायदा होगा। दोस्तों के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। रुका हुआ धन वापस मिलने के योग हैं।

मीन
आज आपको मेहनत के अनुरूप नतीजे मिलेंगे। प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी कर रहे लोगों को अच्छी खबर मिल सकती है। रिश्तों में मिठास बढ़ेगी। सेहत का थोड़ा ध्यान रखें।

You may also like