टेक्नोलॉजी की दुनिया में बड़े टेकओवर कोई नई बात नहीं हैं, लेकिन हाल ही में हुआ एक डील पूरी इंडस्ट्री का ध्यान खींच रहा है। दुनिया की सबसे फेमस आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) कंपनी, जो ChatGPT जैसे लोकप्रिय टूल की प्रोड्यूसर है, उसने एक बेहद छोटे हेल्थ-टेक स्टार्टअप को टेकओवर किया है। बताया जा रहा है कि इस स्टार्टअप की टीम में केवल चार लोग हैं, ऑफिस लिमिटेड रिसोर्सेस वाला है और प्रोडक्ट अभी शुरुआती चरण में है। इसके बावजूद इस डील की कीमत लगभग 900 करोड़ रुपये बताई जा रही है।
Torch: छोटा स्टार्टअप, बड़ी सोच
बता दें कि इस स्टार्टअप का नाम Torch है और ये हेल्थ-टेक सेक्टर में काम करता है। Torch का फोकस किसी एक ऐप या डिवाइस पर नहीं, बल्कि इंसान की पूरी हेल्थ प्रोफाइल को एक जगह समझने योग्य बनाना है। कंपनी का लक्ष्य है कि व्यक्ति से जुड़ा हर हेल्थ डेटा – जैसे मेडिकल रिपोर्ट्स, दवाइयों की लिस्ट, डॉक्टर से हुई बातचीत, फिटनेस ऐप्स का डेटा और हेल्थ ट्रैकर्स की जानकारी – सब कुछ एक ही सिस्टम में जोड़ा जाए।
AI के लिए हेल्थ डेटा को बनाना “समझने लायक”
Torch जिस समस्या को हल करना चाहता है, वो बेहद अहम है। आज हेल्थ से जुड़ा डेटा अलग-अलग प्लेटफॉर्म्स और फॉर्मेट्स में बिखरा रहता है। ऐसे में AI के लिए किसी व्यक्ति की हेल्थ को सही संदर्भ (context) के साथ समझ पाना मुश्किल हो जाता है। Torch इसी चुनौती पर काम कर रहा है। डेटा को केवल इकट्ठा नहीं करना, बल्कि उसे इस तरह संरचित करना कि AI किसी इंसान की हेल्थ को समग्र रूप से समझ सके।
क्यों अहम है ये अधिग्रहण?
विशेषज्ञों का मानना है कि ये सौदा इस बात का संकेत है कि भविष्य में AI केवल चैट या कंटेंट तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि हेल्थकेयर जैसे संवेदनशील और महत्वपूर्ण सेक्टर में गहराई से भूमिका निभाएगा। Torch जैसी तकनीक AI को ये क्षमता दे सकती है कि वो मरीज की पूरी मेडिकल हिस्ट्री को ध्यान में रखकर बेहतर सुझाव और विश्लेषण कर सके।
इंडस्ट्री के लिए साफ संदेश
चार लोगों की टीम और शुरुआती प्रोडक्ट के बावजूद इतना बड़ा निवेश ये दिखाता है कि टेक इंडस्ट्री में अब आइडिया और विज़न सबसे बड़ी पूंजी बनते जा रहे हैं। ये अधिग्रहण न सिर्फ हेल्थ-टेक स्टार्टअप्स के लिए प्रेरणादायक है, बल्कि ये भी बताता है कि AI कंपनियां अब मानव जीवन से सीधे जुड़े क्षेत्रों पर गंभीरता से काम कर रही हैं।
ये भी पढ़ें: OnePlus के CEO Pete Lau के खिलाफ जारी हुआ गिरफ्तार वारंट? जानें आखिर क्यों





























