Abhishek Ghosalkar Murder: जिस मॉरिस नाम के शख्स ने अभिषेक घोसालकर को गोली मारी थी, उसके बारे में जो जानकारी सामने आ रही है, वो ये है कि अभिषेक और मॉरिस के बीच इलाके में वर्चस्व को लेकर लड़ाई चल रही थी। दोनों के बीच पैसों का विवाद भी था। इसके अलावा मॉरिस रेप के एक मामले में जेल भी जा चुका था। बताया जा रहा है कि अभिषेक की मदद से ही मॉरिस पर केस दर्ज करवाया गया था, जिसकी वजह से मन ही मन में मॉरिस अभिषेक को अपना दुश्मन मान रहा था, लेकिन पिछले कुछ दिनों से वो अभिषेक से नजदीकियां बढ़ा रहा था।
अब इसी दोस्ती के नाम पर गुरुवार को उसने अभिषेक को अपने ऑफिस में बुलाया और फेसबुक लाइव के जरिये अपने शिकवे-शिकायतें दूर करने की बात कही और लाइव खत्म होते ही उसने अभिषेक पर अंधाधुन गोलियों की बरसात कर दी, जिससे उनकी मौत हो गई। और फिर मॉरिस ने भी खुद को भी गोली मारकर आत्महत्या कर ली।
अपनी छवी सुधारने में लगा था मॉरिस
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मॉरिस के खिलाफ कई मामले दर्ज थे। यहां तक की रेप के मामले में वो जेल की सजा भी काट चुका था, जैसा कि हमने आपको पहले बताया। लेकिन कोविड महामारी के दौरान वो अपनी छवी सुधारने की कोशिश में लगा हुआ था, जिसके लिए उसने समाज सेवा करने की शुरुआत कर दी थी। जहां तक अभिषे की बात है, तो वो अपने इलाके के नगरसेवक रह चुके हैं। वर्तमान में उनकी पत्नी नगरसेविका हैं।
मॉरिस ने अभिषेक को बुलाया था अपने ऑफिस
पिछले कुछ समय से वो अभिषेक से नजदीकियां बढ़ा रहा था। इसीा दोस्ती का वास्ता देकर उसने प्लानिंग बनाई और गुरुवार को अभिषेक को उसने अपने ऑफिस में बुला लिया। मॉरिस के ऑफिस में अभिषेक और मॉरिस दोनों ने मिलकर फेसबुल लाइव किया और एक-दूसरे से अपने शिकवे-शिकायत भूलकर आगे बढ़ने की बातें की। अभिषे को इस बात का बिल्कुल भी अंदेशा नहीं था कि मॉरिस उन्हें मौत के घाट उतारने वाला है।
इस वजह से मॉरिस ने कर ली खुदकुशी?
जैसी मॉरिस ने अभिषेक को गोली मारी, तो गोली आवाज सुनकर अभिषे के समर्थक उनकी मदद करने के लिए वहां आ गए और उन्हें अस्पताल ले गए। इधर मॉरिस फायरिंग करने के बाद अपने ऑफिस के फर्स्ट फ्लोर पर चला गाय और करीब 15 मिनट के बाद उसने खुद को भी गोली मार ली। शादय उसे लगा होगा कि वो अब वहां से भाग नहीं सकेगा, इसी डर की वजह से उसने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। वैसे पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।