देश-विदेश

दिल्ली दौरे पर हैं आदित्य ठाकरे, अरविंद केजरीवाल से की मुलाकात

आदित्य ठाकरे
Image Source - Web

महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के बेटे और शिवसेना (यूबीटी) के नेता आदित्य ठाकरे इन दिनों दिल्ली दौरे पर हैं। उन्होंने 13 फरवरी को आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल से मुलाकात की। इस बैठक में शिवसेना यूबीटी के नेता संजय राऊत, प्रियंका चतुर्वेदी, अरविंद सावंत और संजय दीना पाटिल भी मौजूद रहे।

चुनाव प्रक्रिया में अनियमितताओं पर चर्चा
सूत्रों के मुताबिक, इस बैठक में चुनावी प्रक्रिया में हो रही अनियमितताओं और वोटर लिस्ट में एडिशन और डिलीशन जैसे मुद्दों पर चर्चा की गई। इसके अलावा, चुनाव आयोग (ECI) की भूमिका पर भी गंभीर बातचीत हुई।

विपक्षी दलों का दावा
विपक्षी दलों का आरोप है कि लोकसभा चुनाव के बाद महाराष्ट्र में मात्र पांच महीनों में 39 लाख नए मतदाता जुड़े, जबकि पिछले पांच वर्षों में केवल 32 लाख मतदाता ही जुड़े थे। यह आंकड़े चुनावी प्रक्रिया की पारदर्शिता पर सवाल खड़े कर रहे हैं।

आदित्य ठाकरे का बयान
आदित्य ठाकरे ने इस बैठक के बाद कहा, “कल मेरी मुलाकात राहुल गांधी से हुई थी और आज अरविंद केजरीवाल से बात हुई है। हम एक लोकतांत्रिक देश में रहते हैं, लेकिन चुनाव फ्री एंड फेयर नहीं हो रहे हैं।”

चुनाव आयोग पर सवाल
दिल्ली चुनाव में AAP को हुए नुकसान पर प्रतिक्रिया देते हुए आदित्य ठाकरे ने कहा, “सरकारें आती-जाती रहती हैं, लेकिन रिश्ता बना रहता है। इस चुनाव में चुनाव आयोग की भूमिका बहुत महत्वपूर्ण रही। परिणाम का विश्लेषण किया जाएगा, लेकिन जो वोट काटे गए, उस पर विचार करना आवश्यक है। हमने कहा है कि इस पर एक रणनीति बनाई जाए, लेकिन चुनाव आयोग इस पर चर्चा के लिए तैयार नहीं है।”

संजय सिंह की प्रतिक्रिया
आप सांसद संजय सिंह ने भी इस मुलाकात पर प्रतिक्रिया दी और कहा, “हम शिवसेना (यूबीटी) के आभारी हैं कि वे हमसे मिलने आए। हम इस रिश्ते को और मजबूत करेंगे और देश के लिए काम करते रहेंगे। हमारी बातचीत चुनावी अनियमितताओं को लेकर हुई।”

खैर एक बात तो कहा जा सकता है कि, आदित्य ठाकरे का ये दिल्ली दौरा विपक्षी दलों की एकजुटता को दर्शाता है। चुनावी प्रक्रिया में हो रही गड़बड़ियों पर चर्चा कर विपक्ष लोकतंत्र को सुरक्षित और निष्पक्ष बनाए रखने के लिए एकजुट होता नजर आ रहा है। अब देखना यह होगा कि इस मुद्दे पर चुनाव आयोग और सरकार क्या रुख अपनाते हैं।

ये भी पढ़ें: Free Ration: फ्रीबीज पर सुप्रीम कोर्ट की नाराजगी, “मुफ्त राशन और पैसा मिलने से लोग काम नहीं करना चाहते”

You may also like