मुंबई

मुंबई पुलिस कांस्टेबल के खिलाफ गुमनाम चिट्ठी से मचा बवाल!

गुमनाम चिट्ठी
Image Source - Web

मुंबई के एक पुलिस स्टेशन में एक महिला कांस्टेबल के खिलाफ आपत्तिजनक गुमनाम चिट्ठी आने से हड़कंप मच गया है। इस चिट्ठी में कांस्टेबल पर कई गंभीर आरोप लगाए गए हैं, जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

क्या लिखा था चिट्ठी में?
चिट्ठी में लिखा गया है कि महिला कांस्टेबल का किसी के साथ अफेयर चल रहा है। चिट्ठी लिखने वाले ने यहां तक लिखा है कि वो किन-किन जगहों पर अपने तथाकथित प्रेमी से मिलने जाती है।

पति और परिवार को बताने की धमकी
चिट्ठी में कांस्टेबल के पति और परिवार वालों को इस अफेयर के बारे में बताने की धमकी भी दी गई है। ये चिट्ठी एक हफ्ते पहले ही पुलिस स्टेशन पहुंच गई थी, लेकिन गुरुवार को देर रात इस मामले में केस दर्ज किया गया।

पुलिस ने शुरू की जांच
पुलिस अब इस चिट्ठी को लिखने वाले की तलाश में जुट गई है। महिला कांस्टेबल की शिकायत पर पुलिस ने इस मामले में स्टॉकिंग और मानहानि का केस दर्ज किया है व मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। उम्मीद है कि चिट्ठी लिखने वाले का जल्द ही पता लगाया जाएगा और उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें: मुंबई के दर्जी का घिनौना खेल: किशोरी के साथ किया अपराध!

You may also like