मुंबई

BREAKING NEWS: मुंबई एयरपोर्ट पर इंडिगो की एक फ़्लाइट के रेस्ट रूम में ‘डेंजर’ लिखा एक टिशू पेपर मिला, सिक्योरिटी अलर्ट

BREAKING NEWS
Image Source - Web

BREAKING NEWS: मुंबई एयरपोर्ट पर उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया जब इंडिगो की फ्लाइट के रेस्ट रूम में ‘डेंजर’ लिखा एक टिशू पेपर मिला। यह फ्लाइट (इंडिगो 911) अपनी अगली उड़ान की तैयारी में थी।

जैसे ही यह संदिग्ध नोट मिला, तुरंत सुरक्षा अलर्ट जारी कर दिया गया। मौके पर मुंबई पुलिस और बम स्क्वॉड की टीम पहुंची और पूरे इलाके की गहन जांच की गई। हालांकि, जांच के दौरान कोई भी संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई।

फिलहाल पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और पूरे मामले की जांच जारी है।

ये भी पढ़ें: असम के ‘चाय बागान’ से पीएम मोदी का इमोशनल कार्ड: महिला श्रमिकों संग चुनीं पत्तियां, कहा— “मैं भी चाय वाला रहा हूं, आपकी मेहनत की खुशबू मेरे गांव तक आती थी”

You may also like