ठाणे के मुंब्रा रेलवे स्टेशन के पास टोइंग कर्मचारियों पर दो युवकों ने चाकुओं से हमला किया। आरोपियों ने टोइंग कर्मचारी को बाइक से रौंदने की भी कोशिश की। इस हमले में एक कर्मचारी घायल हो गया है।
टोइंग कर्मचारियों पर हमले की घटनाएं बढ़ रही हैं। अक्सर अवैध पार्किंग के चलते जब गाड़ियां टो की जाती हैं तो गुस्साए लोग कर्मचारियों के साथ मारपीट करते हैं।
ठाणे के मुंब्रा रेलवे स्टेशन के पास टोइंग कर्मचारियों के साथ हुई बर्बर घटना ने सबको चौंका दिया है। जानकारी के अनुसार, सड़क किनारे खड़ी एक दोपहिया गाड़ी को टो करते समय ‘दानिश’ नामक युवक और उसके साथी ने टोइंग कर्मचारियों पर जानलेवा हमला किया।
आरोपियों ने पहले तो टोइंग वैन पर चढ़कर गाड़ी को उतारा और फिर जब कर्मचारी संतोष रॉय ने बीच-बचाव किया तो दानिश ने बाइक से संतोष के पैरों को रौंद दिया। कर्मचारियों द्वारा खुद को बचाने के प्रयास में आरोपी ने चाकू निकालकर हमला करने की भी कोशिश की।
इस पूरे हमले में एक टोइंग कर्मचारी घायल हुआ है और टोइंग वाहन को भी नुकसान पहुंचाया गया है। मुंब्रा पुलिस ने दानिश और उसके साथी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।
यह भी पढ़ेंः मुंबई के महालक्ष्मी मंदिर में देवी की मूर्तियों से हटा सिंदूर, 40 साल बाद दिखा असली रूप
टोइंग कर्मचारियों पर इस तरह का हमला चिंताजनक है। यह घटना दिखाती है कि नियमों को तोड़ने वाले लोग किस तरह से कानून को अपने हाथ में लेने की कोशिश करते हैं।