ऑल टाइम प्लेइंग XI: भारत के महान क्रिकेटर युवराज सिंह ने अपनी ऑल टाइम प्लेइंग इलेवन का ऐलान किया, जिसमें महेंद्र सिंह धोनी को शामिल नहीं किया गया। यह फैसला फैन्स के बीच चर्चा का विषय बन गया है।
हाल ही में वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स 2024 के फाइनल में, युवराज सिंह की कप्तानी में इंडिया चैंपियंस ने पाकिस्तान चैंपियंस को 5 विकेट से हराकर खिताब अपने नाम कर लिया। फाइनल में, रायडू ने शानदार अर्धशतकीय पारी खेली, जबकि युवराज सिंह ने 15 रन बनाकर नाबाद रहे और टीम की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
एक इंटरव्यू के दौरान, युवराज ने उन 11 खिलाड़ियों के नाम का ऐलान किया, जिन्हें वह अपनी ऑल टाइम प्लेइंग इलेवन में शामिल करना पसंद करेंगे। इस टीम में सचिन तेंदुलकर, रिकी पोंटिंग, विराट कोहली, और रोहित शर्मा शामिल हैं। इसके अलावा, एबी डिविलियर्स और एडम गिलक्रिस्ट को भी जगह मिली है।
View this post on Instagram
स्पिनरों में, युवराज ने शेन वार्न और मुथैया मुरलीधरन को चुना है। तेज गेंदबाजों में ग्लेन मैक्ग्रा और एंड्रयू फ्लिंटॉफ को शामिल किया गया है। हालांकि, युवराज ने वसीम अकरम को अपनी टीम में शामिल नहीं किया है।
धोनी को टीम में शामिल न करना फैन्स के लिए एक बड़ा झटका था। धोनी और युवराज की दोस्ती मैदान पर काफी मशहूर थी, लेकिन रिटायरमेंट के बाद दोनों को एक साथ ज्यादा मौकों पर नहीं देखा गया है।
युवराज सिंह की ऑल टाइम प्लेइंग इलेवन इस प्रकार है:
- सचिन तेंदुलकर
- रिकी पोंटिंग
- रोहित शर्मा
- विराट कोहली
- एबी डिविलियर्स
- एडम गिलक्रिस्ट
- शेन वार्न
- मुथैया मुरलीधरन
- ग्लेन मैक्ग्रा
- एंड्रयू फ्लिंटॉफ
युवराज के इस चयन पर फैन्स ने अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दी हैं। कुछ ने इस फैसले की तारीफ की, जबकि कई ने धोनी को शामिल न करने पर नाराजगी जताई।
ये भी पढ़ें: डोनाल्ड ट्रंप पर जानलेवा हमला: सुरक्षित हैं ट्रंप, पीएम मोदी बोले- इस हमले से परेशान हूं































