खेलमुंबई

IPL के नकली टिकट बेचने वाला गिरोह पकड़ा गया, 7 लोग गिरफ्तार!

IPL के नकली टिकट बेचने वाला गिरोह पकड़ा गया, 7 लोग गिरफ्तार!

मुंबई पुलिस ने एक ऐसे गिरोह का पर्दाफाश किया है जो IPL के नकली टिकट बेच रहा था। ये लोग एक फर्ज़ी वेबसाइट के ज़रिए लोगों को ठग रहे थे। अब तक इस मामले में गुजरात से 7 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

IPL का क्रेज़ सिर्फ भारत में नहीं बल्कि पूरी दुनिया में है। दुनियाभर से लाखों लोग IPL के मैच देखने आते हैं और इसकी टिकट पाने के लिए मारामारी मची रहती है। कुछ लोग हैं जो इसी बात का फायदा उठाते हैं और लोगों को नकली टिकट बेचकर ठगी करते हैं।

मुंबई क्राइम ब्रांच ने बिग ट्री एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए इस गिरोह का भंडाफोड़ किया है। ये गिरोह https://bookmyshow.cloud/sports/tata-ipl-2024 नामक एक नकली वेबसाइट चलाता था जो देखने में बिल्कुल असली जैसी लगती थी। यही देखकर लोग इसपर भरोसा कर लेते और टिकट खरीद लेते थे। पुलिस ने सबसे पहले गुजरात के सूरत से खुशाल रमेशभाई डोबरिया नाम के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया, जिसके बाद कुल मिलाकर 7 लोगों को पकड़ा गया।

गिरोह का मुख्य सरगना खुशाल रमेशभाई डोबरिया है। बाकी आरोपियों ने बैंक खाते खुलवाने, नकली वेबसाइट बनाने और पैसा निकालने में उसकी मदद की है।  पुलिस अब यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इस गिरोह ने अब तक कितने लोगों को ठगा है।

पुलिस ने गिरफ्तार किए गए सभी आरोपियों को कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें 3 अप्रैल तक पुलिस कस्टडी में भेज दिया गया है।

ये भी पढ़ें: मुंबई में बच्चों की आवाज़ चुरा रहे हैं साइबर अपराधी, माता-पिता से ऐसे ठगते हैं लाखों

You may also like

More in खेल