मुंबई स्थित नगर निगम द्वारा संचालित सायन अस्पताल में देर रात गैस रिसाव की घटना सामने आई। मिली जानकारी के अनुसार, ये रिसाव अस्पताल परिसर के भीतर कॉलेज भवन के पास गेट नंबर 1 के नजदीक रात करीब 11 बजे हुआ।
अधिकारियों ने बताया कि महानगर गैस लिमिटेड (एमजीएल) की पाइपलाइन में लीकेज होने के कारण ये स्थिति बनी। घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग हरकत में आया और कम से कम 4 दमकल गाड़ियां मौके पर भेजी गईं।
इसके अलावा पुलिस और एमजीएल की टीमों को भी तत्काल मौके पर बुलाया गया, ताकि स्थिति को नियंत्रित किया जा सके और किसी भी बड़े हादसे को टाला जा सके। राहत की बात ये रही कि समय रहते कार्रवाई होने से कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ।
ये भी पढ़ें: नासिक केस में बड़ा धमाका: Ashok Kharat पर 5 नरबलि का शक, जांच तेज






























