देश-विदेश

रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी: मध्य रेल ने बढ़ाई 4 स्पेशल ट्रेनों की अवधि, अब जुलाई तक मिलेगी राहत

मध्य रेल
Image Source - web

मुंबई | गर्मी की छुट्टियों और त्योहारों के दौरान यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए मध्य रेल (Central Railway) ने एक बड़ा निर्णय लिया है। रेल प्रशासन ने विभिन्न रूटों पर चल रही 4 जोड़ी साप्ताहिक विशेष ट्रेनों की अवधि में विस्तार करने का फैसला किया है। इस निर्णय से अब यात्रियों को कुल 78 अतिरिक्त फेरे (Services) उपलब्ध होंगे, जिससे कंफर्म टिकट मिलने की राह आसान हो जाएगी।

मध्य रेल के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी डॉ. स्वप्नील ने ऑन टीवी को बताया कि इन ट्रेनों के मार्ग, समय और स्टॉपेज में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

विस्तारित ट्रेनों का पूरा विवरण
रेलवे ने बीकानेर, हिसार, अजमेर और शिरडी जैसे प्रमुख गंतव्यों के लिए सेवाओं को बढ़ाया है:

बुकिंग संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी
यात्री कृपया ध्यान दें कि इन विस्तारित सेवाओं के लिए आरक्षण की प्रक्रिया जल्द शुरू हो रही है:
* बुकिंग प्रारंभ तिथि: ट्रेन संख्या 04716, 04726, 09626 और 09628 के लिए बुकिंग 28 मार्च, 2026 से शुरू होगी।
* कहां करें बुकिंग: यात्री सभी कंप्यूटरीकृत आरक्षण केंद्रों (PRS) और IRCTC की आधिकारिक वेबसाइट (www.irctc.co.in) पर जाकर टिकट बुक कर सकते हैं।
* अनारक्षित टिकट: जनरल डिब्बों के लिए यात्री UTS काउंटर या ‘रेलवन’ (RailOne) ऐप का उपयोग कर सकते हैं।

नोट: ट्रेनों के ठहराव और विस्तृत समय सारणी के लिए यात्री नेशनल ट्रेन इंक्वायरी सिस्टम (NTES) ऐप का उपयोग करें या आधिकारिक वेबसाइट www.enquiry.indianrail.gov.in पर लॉग इन करें।

ये भी पढ़ें: मुंबई पुलिस का ‘ऑपरेशन क्लीन-अप’: वाकोला में दो युगांडा की महिलाएं हिरासत में, बिना वीजा और पासपोर्ट के कालिना में जमाए थे पैर

You may also like