Happy Birthday Ajay Devgn: बॉलीवुड के सुपर टैलेंटेड एंड सुपर सक्सेसफुल एक्टर अजय देवगन आज अपना 55वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस बेहद ही खसास मौके पर उनके अपने से लेकर सभी चाहनेवाले उन्हें जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं। इस साल उनके पास एक से बढ़कर एक फिल्मों के ऑफर हैं। कुछ दिनों पहले उनकी फिल्म शैतान रिलीज हुई थी, जिसे ऑडियंस का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला था। अब उनकी फिल्म मैदान 10 अप्रैल को थियेटरों में रिलीज होने वाली है, जिसका उनके फैंस को बेसब्री से इंतजार है।

Image Source – Instagram
वैसे उनके फिल्मी करियर के बारे में तो आप सभी जानते हैं कि वो कितने सक्केसफुल हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि आपका ये फेवरेट सुपरस्टार कितना पढ़ा-लिखा है? नहीं जानते तो, आइए हम आपको बताते हैं, कि कई करोड़ों की संपत्ति के मालिक अजय देवगन कितने पढ़े-लिखे हैं।

Image Source – Instagram
कितने पढ़े-लिखे हैं अजय देवगन?
एक्टिंग में माहिर अजय देवगन पढ़ाई के मामले में भी पीछे नहीं हैं। उन्होंने सिल्वर बीच हाई स्कूल से अपनी स्कूलिंग की और फिर जुहू स्थित मीठीबाई कॉलेज से उन्होंने अपने ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल की। शिक्षा ने उन्हें जीवन में अनुशासन और कड़ी मेहनत का महत्व सिखाया, जो उनके सफल करियर में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। शिक्षा ने उन्हें अपनी अभिनय क्षमता को विकसित करने और फिल्म उद्योग में सफलता प्राप्त करने के लिए आवश्यक ज्ञान और कौशल प्रदान किया।

Image Source – Instagram
अजय देवगन का फैमिली बैकग्राउंड
अजय देवगन के पिता, वीरू देवगन, एक प्रसिद्ध स्टंट निर्देशक थे, जिन्होंने उनके करियर में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। वहीं उनकी मां वीणा देवगन प्रोड्यूसर हैं। ना सिर्फ माता-पिता, बल्कि उनके भाई अनिल देवगन भी स्टोरी राइटर और डायरेक्टर थे।

Image Source – Instagram
कितनी संपत्ति के मालिक हैं अजय देवगन?
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अजय देवगन एक फिल्म को करने के लिए करीब 60 करोड़ रुपये चार्ज करते हैं। बताया जाता है कि उनकी नेटवर्थ 540 करोड़ रुपये है। उनके पास मुंबई में एक काफी आलीशान बंगला है, जिसकी कीमत कई करोड़ में है। वो कारों के काफी शौकीन हैं। उनकी गाड़ियों के कलेक्शन में कई लग्जरी और विंटेज गाड़ियां शामिल हैं।
ये भी पढ़ें: Anupam Khair: OMG, क्या ये सच में अनुपम खेर है?, तस्वीर देख भौचक्का रह जाएंगे आप