गीजर फटने से गई दुल्हन की जान: दोस्तों, आज के टेक्नोलॉजी वाले इस युग में सुविधाओं की कमी नहीं है, लेकिन इस सुविधाओं का इस्तेमाल अगर सही तरीके से नहीं किया जाए तो जान पे भी आ जाती है। अब देखिए ना उत्तर प्रदेश के बरेली से जो घटना सामने आई है, वो हर किसी को चौंकाने वाली और परेशान करने वाली है। दरअसल बरेली में 5 दिन पहले शादी होकर आई नई-नवेली दुल्हन की जान बाथरुम में लगे गीजर के फटने से चली गई।
जी हां, नई-नवेली वो दुल्दन शादी करके 5 दिन पहले ही ससुराल आई थी, और इसी बूच सुबह-सवेरे जब वो नहाने के लिए बाथरुम गई तो उसके साथ दर्दनाक हादसा हो गया। वो बाखथरुम तो गई, लेकिन वापस निकली नहीं। काफी देर बीत जाने के बाद उसके पति ने उसे आवाज लगाई, लेकिन अंदर से कोई आवाज नहीं मिलने पर परिवार में चिंता की लहर दौर गई। आनन-फानन में बाथरुम का दवाजा तोड़ा गया, तो बेसुद अवस्था में वो दुल्हन फर्श पर पड़ी थी। आस-पास नजर घुमाई तो देखा कि गीजर फटा था।
के लोग वहां इकट्ठा हो गए। जबतक दुल्हन को अस्पताल ले जाया गया, उसने दम तोड़ दिया। डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतका के मायके वालों को इसकी सूचना दी गई, तो वहां आ गए।
बताया जा रहा है कि इसी 22 नवंबर को उसकी शादी हुई थी। अभी तो उसके हाथों से मेंहदी का रंग भी नहीं गया था। खैर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और हर तरीके से मामले की जांच में जुट गई है। लेकिन अब यहां सवाल ये है कि आखिर बाथरूम में वगा गीजर किस वजह से फट सकता है और हमें ऐसा क्या करना चाहिए कि गीजर ब्लास्ट ना हो?
गीजर फटने के कारण
1. गीजर को ज्यादार देर कर चालू करके रखने से वो ओवरहीट हो जाता है, जिससे उसका प्रेशर बढ़ जाता है।
2. गीजर के प्रेशर के रिलीज करने के लिए उसमें वाल्व लगा होता है, लेकिन किसी वजह से यदि वो वाल्व खराब हो गया हो गीजर में लीकेज और ब्लास्ट के चांसेज बढ़ जाते हैं।
3. समय-समय पर गीजर के पावर इंडिकेटर की जांज आवश्यक है। लंबे समय तक गीजर के ऑन रहने से उसके ब्लास्ट होने की संभावना रहती है।
4. अगर गीजर का थर्मोस्टेट खराब रहे, तो गीजर इस बात को नहीं समझ पाता कि पानी को कितने तापमान पर उबालना है। ऐसे में गीजर में दबाव बढ़ता है और एक वक्त पर वो ब्लास्ट कर जाता है।
तो इन अहम बातों को ध्यान में रखते हुए समय-समय पर अपने गीजर की सर्विसिंग करवाते रहें और उसकी देखरेख करते रहें। क्योंकि वो कहते हैं ना कि नजर हटी, और दिर्घटना घटी। तो अपने और अपने परिवार की सुरक्षा के लिए सचेत रहें और सुखी रहें।
ये भी देखें: