देश-विदेशमुंबई

भारत का पहला निजी जासूसी उपग्रह तैयार: टाटा ने सेना के लिए बनाया ‘आंख’, अंतरिक्ष में छलांग

भारत का पहला निजी जासूसी उपग्रह तैयार: टाटा ने सेना के लिए बनाया 'आंख', अंतरिक्ष में छलांग

टाटा एडवांस सिस्टम लिमिटेड (TASL) ने सेना के लिए भारत का पहला निजी जासूसी उपग्रह तैयार किया है। यह उपग्रह चीन और पाकिस्तान की सीमा पर होनेवाली गतिविधियों पर नजर रखने में मदद करेगा।

 

भारत के पास पहले से ही भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) द्वारा निर्मित जासूसी उपग्रह हैं। लेकिन वे मौजूदा चुनौतियों के अनुरूप इमेज और जानकारियां देने में कम पड़ रहे थे।  सेना को सटीक और समय पर सूचनाओं और इमेज के लिए विदेशी वेंडर पर निर्भर रहना पड़ता था।

टाटा एडवांस सिस्टम लिमिटेड (TASL) द्वारा निर्मित यह उपग्रह 0.5 मीटर स्पेशियल रिजोल्यूशन के साथ, चीन और पाकिस्तान की सीमा पर होनेवाली गतिविधियों पर नजर रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।  यह उपग्रह भारत की विदेशी उपग्रहों पर निर्भरता कम करेगा।

इस उपग्रह की मॉनिटरिंग और नियंत्रण भारत ही करेगा।  ग्राउंड कंट्रोल सेंटर बेंगलुरु में स्थापित किया गया है।  मित्र देशों के साथ भी तस्वीरें साझा की जाएंगी।  टाटा एडवांस सिंस्टम ने अमेरिकन कंपनी सैटेल्लॉजिक के साथ इस उपग्रह का निर्माण किया है।

जासूसी उपग्रह भारत के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है।  यह सेना को अधिक मजबूत बनाएगा और देश की सुरक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।  यह टाटा समूह के लिए भी एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है, जो अब अंतरिक्ष क्षेत्र में भी अपनी उपस्थिति दर्ज करा रहा है।

 

You may also like