देश-विदेश

इंडिगो का बड़ा एक्शन: यात्रियों को 827 करोड़ किया रिफंड, ट्रैक पर लौटने लगीं उड़ानें

इंडिगो
Image Source - Web

6 दिनों की अफरा-तफरी और लगातार उड़ान रद्द होने की स्थिति के बाद इंडिगो ने यात्रियों के लिए बड़ा कदम उठाया है। एयरलाइन ने अब तक 827 करोड़ रुपये यात्रियों को वापस कर दिए हैं। कंपनी के अनुसार, शेष रिफंड 15 दिसंबर 2025 तक प्रोसेस कर दिया जाएगा।

फ्लाइट ऑपरेशन फिर से पटरी पर

इंडिगो ने सोमवार को बताया कि वो 1800 से अधिक उड़ानें ऑपरेट करने के लिए तैयार है, जिससे उसका पूरा नेटवर्क फिर से जुड़ जाएगा। कंपनी ने दावा किया कि नेटवर्क में 90% ऑन-टाइम परफॉर्मेंस (OTP) हासिल किया गया है, जो रविवार के 75% से काफी बेहतर है।

कस्टमर अपडेट्स और कैंसलेशन प्रोसेस

इंडिगो ने बताया कि सोमवार के लिए निर्धारित सभी कैंसलेशन एक दिन पहले ही कर दिए गए थे ताकि यात्रियों को समय पर जानकारी मिल सके। एयरलाइन ने कहा कि नेटवर्क कवरेज को तेजी से बहाल किया जा रहा है और स्थिति जल्द पूरी तरह सामान्य होने की उम्मीद है।

इंडिगो के इस कदम से यात्रियों को काफी राहत मिली है और एयरलाइन सेवाएं धीरे-धीरे सामान्य होने लगी हैं।

ये भी पढ़ें: जब ज़ुकरबर्ग और एलन मस्क बने रोबोट डॉग! वायरल वीडियो ने इंटरनेट पर मचाई खलबली

You may also like