मनोरंजन

कटरीना कैफ-विकी कौशल ने शेयर की बेटे की पहली फोटो, रखा है ये प्यारा सा नाम

कटरीना-विक्की
Image Source - Instagram

बॉलीवुड के फेमस कपल कटरीना कैफ और विकी कौशल ने आखिरकार अपने फैंस की इंतजार भरी ख्वाहिश पूरी कर दी है। कपल ने अपने नवजात बेटे की पहली तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा की और साथ ही उसके नाम की भी घोषणा की। फैंस इस प्यारी घोषणा से बेहद खुश हैं और बेबी की क्यूटनेस पर जमकर प्यार बरसा रहे हैं।

कटरीना और विक्की के बेटे का नाम

कटरीना और विक्की के बेटे का जन्म 7 नवंबर 2025 को हुआ था। इसके बाद से फैंस को उनके जूनियर कौशल की झलक का बेसब्री से इंतजार था। अब कपल ने अपने बेटे का नाम “विहान कौशल” रखा है।

तस्वीर शेयर करते हुए कपल ने लिखा:

“हमारी रोशनी की किरण विहान कौशल। हमारी दुआएं कुबूल हुईं। जिंदगी खूबसूरत है। हमारी दुनिया पल भर में बदल गई। शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता कि हम कितने आभारी हैं।”

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Katrina Kaif (@katrinakaif)

बॉलीवुड सेलेब्स ने भी दी बधाई

कपल की इस खुशी भरी घोषणा के बाद बॉलीवुड सितारों ने भी फैंस की तरह ही प्रतिक्रिया दी। परिणीति चोपड़ा, भूमि पेडनेकर, सिद्धांत चतुर्वेदी, ऋचा चड्ढा, दीया मिर्जा, ऋतिक रोशन और शिबानी अख्तर सहित कई कलाकारों ने इंस्टाग्राम पर कॉमेंट कर नवजात का स्वागत किया।

विक्की कौशल ने जताई पिता बनने की खुशी

इससे पहले विकी कौशल ने GQ इंडिया को दिए इंटरव्यू में पिता बनने की भावनाओं के बारे में बताया था। उन्होंने कहा था, “इस साल पिता बनना मेरे लिए 2025 का सबसे बड़ा पल है। ये एक जादुई एहसास है। मुझे हमेशा लगता था कि जब ये समय आएगा, तो मैं बहुत भावुक और उत्साहित हो जाऊंगा, लेकिन वास्तव में ये मेरे जीवन का सबसे शांत और सुकून भरा पल रहा है।”

शादी और पारिवारिक जीवन

कटरीना कैफ और विक्की कौशल ने दिसंबर 2021 में राजस्थान में एक निजी समारोह में शादी की थी। तब से लेकर अब तक दोनों अपने पर्सनल और प्रोफेशनल जीवन को संतुलित तरीके से जी रहे हैं।

कटरीना और विक्की का बेटा विहान कौशल अब बॉलीवुड के नए स्टार के रूप में फैंस के दिलों में जगह बना चुका है। कपल की ये खुशी और उनका ये प्यारा सा परिवार बॉलीवुड के लिए एक नई उम्मीद और उत्साह लेकर आया है।

ये भी पढ़ें: 47 साल की हुईं बिपाशा बसु: आत्मविश्वास, संघर्ष और खुद से प्यार की मिसाल

You may also like