मनोरंजन

ससुराल में सोनाक्षी सिन्हा के लिए Compulsory है रोटी बनाना!

सोनाक्षी सिन्हा
Image Source - Web

सोनाक्षी सिन्हा और उनके पति जहीर इकबाल की शादी को करीब ढाई महीने हो चुके हैं। फैंस और मीडिया की नजरें इस नए जोड़े की मैरिड लाइफ पर टिकी हुई हैं। अब खबरों के गलियारों में ये खबर बज क्रिएट कर रही है कि, शादी के बाद सोना खुद पर लगाए गए दबाव का सामना कर रही हैं, जैसा कि कई बार शादीशुदा महिलाओं के साथ होता है? क्या ससुरालवाले या पति जहीर इकबाल उन्हें खाना बनाने के लिए मजबूर करते हैं? तो इस बारे में सोनाक्षी ने हाल ही में एक इंटरव्यू में खुलकर बात की।

फ्रीडम और खुशहाल शादीशुदा जिंदगी
सोनाक्षी सिन्हा ने एक इवेंट के दौरान बताया कि आज के समय में महिलाओं को शादी के बाद खाना पकाने का दबाव नहीं होता। वो मानती हैं कि आजकल लोग समझते हैं कि महिलाओं को अपने करियर के साथ-साथ घर की जिम्मेदारियां भी संभालनी होती हैं। सोनाक्षी ने कहा, “मैं अपने मन की खुशी के लिए कभी-कभी खाना बनाती हूं, लेकिन मुझ पर कोई दबाव नहीं है।”

मां के सपने और भविष्य की योजनाएं
उस इवेंट में जहीर इकबाल भी सोनाक्षी के साथ मौजूद थे। जहां सोनाक्षी ने सत्तू का परांठा बनाया, वहीं जहीर ने एवोकाडो सूशी तैयार की। सोनाक्षी ने खुलासा किया कि ये पहली बार था जब उन्होंने खाना पकाया और उनकी मां, पूनम सिन्हा इस बात से बहुत खुश होंगी। सोनाक्षी ने आगे बताया कि भविष्य में वो कुकिंग सीखना चाहेंगी क्योंकि उनकी मां चाहती थीं कि वो एक शेफ बनें, हालांकि ऐसा हो नहीं पाया।

ये भी पढ़ें: वीर दास बने पहले भारतीय जो करेंगे इंटरनेशनल एमी अवॉर्ड्स की मेजबानी

You may also like