मुंबई

Mumbai Crime News: विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर अंतरराष्ट्रीय मानव तस्करी गिरोह के 2 मुख्य आरोपी गिरफ्तार

Mumbai Crime News

रिपोर्टर – रामकुमार गुप्ता

Mumbai Crime News: क्राइम ब्रांच यूनिट 8 ने विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर भारत की आर्थिक राजधानी मुंबई से अंतरराष्ट्रीय मानव तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया है। इस अंतरराष्ट्रीय मानव तस्करी गिरोह के मुख्य 2 आरोपीयों को गिरफ्तार किया गया है, जो भारत के अन्य राज्यों से बेरोजगार युवाओं को लाओस देश में आकर्षक नौकरियों का लालच देकर अवैध रूप से विदेश ले जाकर अवैध काम करने के लिए मजबूर करते थे।

दरअसल 23 मार्च को विले पार्ले पुलिस स्टेशन में विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने का मामला दर्ज किया गया था, जिसकी जांच क्राइम ब्रांच यूनिट 8 कर रही थी। क्राइम ब्रांच यूनिट 8 को गुप्त सूचना मिली थी कि अंतरराष्ट्रीय मानव तस्करी गिरोह के मुख्य आरोपी विदेश से इंडिया में आए हुए हैं। क्राइम ब्रांच यूनिट 8 ने तांत्रिक विश्लेषण और सूत्रों की मदद से टीम बनाकर आरोपियों को पकड़ने के लिए जाल बिछाया।

दोनों आरोपी विदेश भागने की फिराक में थे, लेकिन भागने से पहले ही क्राइम ब्रांच यूनिट 8 ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों के नाम जेरी फिलिप्स जेकब (46) और गॉडफ्री थॉमस अल्वारेस (39) है। जो लाओस देश के रहने वाले हैं।

जांच में पाया गया है कि ये आरोपी भारत भर के विभिन्न शहरों के जरूरतमंद युवाओं को विदेश में अच्छी तनख्वाह वाली नौकरियों का लालच देकर विदेश ले जाते थे और अवैध कृत्यों को करने के लिए मजबूर किया करते थे। विरोध करने वाले युवाओं को अवैध रूप से फसाकर जबरन वसूली भी करते थे। उन्हीं में से जो युवक भारत लौटकर आये हैं, उनकी शिकायत पर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

ये भी पढ़ें: Mumbai Crime News: 6 टुकड़ों में निर्मम हत्या कर बिहार से फरार आरोपी को नायगांव पुलिस ने किया गिरफ्तार

You may also like