रिपोर्टर – रामकुमार गुप्ता
Mumbai Crime News: MHB पुलिस ने महज 12 घंटे में दो शातिर चेन स्नैचर को गिरफ्तार किया, जो राह चलती महिलाओं का चेन खिंचकर फरार हो जाते थे। 26 मार्च को 7 बजे के लगभग फरियादी महिला सेंट फ़्रांसिस स्कूल बोरीवली पश्चिम में पैदल जा रही थी। तभी अचानक पीछे से बाइक सवार ने महिला के गले से सोने का चेन छीनकर फरार हो गए थे।
इसकी सूचना MHB पुलिस को मिलते ही मामला दर्ज कर घटनास्थल के आस पास लगे सीसीटीवी की मदद से मामले की जांच शुरू की गई। वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में MHB पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक सुधीर कुंडालकर ने गुनाह प्रकटीकरण अधिकारी और पुलिस उपनिरीक्षक संदीप गोरडे को मामले की जांच करने का आदेश दिया। तांत्रिक विश्लेषण और सूत्रों की मदद से आरोपी के बोरीवली पूर्व में होने की जानकारी मिली। MHB पुलिस ने बोरीवली पूर्व में जाल बिछाकर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
दोनों आरोपियों का नाम सुचित दिलीप जाधव (22) और अजय तुकाराम बोराडे (25) है। दोनों आरोपी बोरीवली पूर्व के रहने वाले हैं। दोनों आरोपियों के पास से 20 ग्राम सोने का चेन बरामद किया गया है। साथ ही गुनाह में इस्तेमाल बाइक को भी MHB पुलिस ने जप्त किया। MHB पुलिस दोनों आरोपियों से ये जांच कर रही है कि इन आरोपियों ने और कहां-कहां चैन स्नैचिंग की वारदात को अंजाम दिया है। (Mumbai Crime News)
ये सराहनीय काम पुलिस उपायुक्त परिमंडल 11 आनंद भोईटे, सहायक पुलिस आयुक्त सुनील जायभाये, MHB पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक सुधीर कुंडालकर, पुलिस निरीक्षक सचिन शिंदे के मार्गदर्शन में गुनाह प्रकटीकरण अधिकारी, पुलिस उपनिरीक्षक संदिप गोरडे, प्रवीण जोपळे, संदीप परीट, सतीश देवकर, अर्जुन आहेर, गणेश शरमाळे द्वारा किया गया। (Mumbai Crime News)
ये भी पढ़ें: ट्रांसजेंडर व्यक्तियों को ग्रेस मार्क्स देने के MAT आदेश पर रोक लगाने से बॉम्बे हाई कोर्ट ने किया इनकार