मुंबई

Mumbai: आइस्क्रीम में निकली इंसान की अंगुली, पुलिस ने किया मामला दर्ज

Mumbai
Image Source - Web

Mumbai: अब तक आपने खाने-पीने की चीजों में कीड़े-मकोड़ों के निकलने के बारे में सुना होगा, लेकिन ये जो मामला है वो आपको अंदर से हिला कर रख देगा। दरअसल ये मामला मुंबई के मलाड इलाके का है, जहां एक महिला ने Yummo Ice Creams से खाने के लिए आइस्क्रीम का ऑर्डर किया था, लेकिन जब उसे आइसक्रीम दिया गया और उसने आइस्क्रीम को खाने के लिए खोला तो उसमें इंसान की अंगुली दिखी, जिसे देखकर महिला की हालत खराब हो गई।

महिला ने बिना देरी के मलाड पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज करवाया, जिसके तुरंत बाद पुलिस एक्शन में आ गई और जांच में जुट गई है। आइसक्रीम में जो अंगुली मिली है उसे फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है।

जिस महिला को आइसक्रीम में इंसान की अंगुली मिली है, वो मलाड की ही रहने वाली है। उन्होंने बताया कि उन्होंने Yummo Ice Creams से ऑनलाइन आइसक्रीम ऑर्डर किया था। जब आइसक्रीम आई और उसने खोला, तो देखा कि उसमें इंसान की अंगुली थी। इस पूरे मामले में पुलिस ने आइसक्रीम कंपनी के खिलाफ इंसान के जीवन को खतरे में डालने और मिलावट करने के आरोप में केस दर्ज किया है। पुलिस ने उस आइसक्रीम और उसमें मिली अंगुली को फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा है। इस मामले में पुलिस को शक है कि कोई साजिश भी हो सकती है, इसलिए पुलिस पूरी सतर्कता से मामले की जांच कर रही है।

ये भी पढ़ें: Viral Video: कभी देखा है खूनी आइस्क्रीम? रेसिपी देख रुह कांप जाएगी आपकी

You may also like