मुंबई

Mumbai News: मुंबई बनेगी ग्लोबल एजुकेशन हब, 5 विदेशी विश्वविद्यालयों को फडणवीस सरकार का न्योता!

Mumbai News
Image Source - Web

Mumbai News: महाराष्ट्र की देवेंद्र फडणवीस सरकार ने शिक्षा के क्षेत्र में एक क्रांतिकारी कदम उठाया है। ‘मुंबई राइजिंग – क्रिएटिंग एन इंटरनेशनल एजुकेशन सिटी’ पहल के तहत पांच प्रमुख विदेशी विश्वविद्यालयों को आशय पत्र (Letters of Intent या LOI) सौंपे जाएंगे। इस ऐतिहासिक कदम के लिए मुंबई के ताज महल पैलेस होटल में एक भव्य समारोह का आयोजन किया गया है।

पांच विश्वविद्यालयों को निमंत्रण
मुंबई और नवी मुंबई में कैंपस स्थापित करने के लिए पांच प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों को आमंत्रित किया गया है। इनमें शामिल हैं:

  • एबरडीन यूनिवर्सिटी

  • यॉर्क यूनिवर्सिटी

  • वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया यूनिवर्सिटी

  • इलिनोइस इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी

  • इस्टीटूटो यूरोपियो डी डिजाइन (IED)

समारोह में शामिल होंगे केंद्रीय शिक्षा मंत्री
इस समारोह में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे। उनके साथ महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और अजित पवार, तथा उच्च एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री चंद्रकांत पाटील भी उपस्थित होंगे। ये आयोजन महाराष्ट्र सरकार की शिक्षा के क्षेत्र में वैश्विक पहचान बनाने की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

नवी मुंबई में बनेगा ‘अंतर्राष्ट्रीय शिक्षा शहर’
महाराष्ट्र सरकार और सिडको (CIDCO) के सहयोग से नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पास एक अंतर्राष्ट्रीय शिक्षा शहर विकसित करने की योजना है। 5 किलोमीटर के दायरे में फैला ये शिक्षा केंद्र देश में अपनी तरह का पहला प्रोजेक्ट होगा। इसका मुख्य उद्देश्य भारतीय छात्रों को देश में ही उच्च-गुणवत्ता वाली वैश्विक शिक्षा प्रदान करना है।

ग्लोबल एजुकेशन और सांस्कृतिक आदान-प्रदान को बढ़ावा
ये पहल न केवल भारत में शैक्षणिक मानकों को उन्नत करेगी, बल्कि भारतीय और अंतर्राष्ट्रीय छात्रों एवं शिक्षकों के बीच सांस्कृतिक आदान-प्रदान और सहयोग को भी बढ़ावा देगी। ‘अंतर्राष्ट्रीय शिक्षा शहर’ भारत को वैश्विक शिक्षा का केंद्र बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जो पूरे देश के छात्रों के लिए नए अवसर खोलेगा।

ये भी पढ़ें: 08-Foot National Flag Unveiled in Shirdi: फ्लैग फाउंडेशन ने शिरडी में स्थापित किया विशाल 108 फीट तिरंगा

You may also like