गुरुवार को नासा की भारतीय मूल की अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स और उनके साथी बुच विल्मोर ने अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) में वॉक 5.5 घंटे तक अंतरिक्ष वॉक किया। इस दौरान दोनों ने अपनी जिम्मेदारियों को अच्छे से निभाते हुए अपने नाम नया रिकॉर्ड दर्ज किया। नासा ने इस बात की जानकारी साझा करते हुए बताया कि, ये सुनीता का नौवां और बुच का पांचवां अंतरिक्ष वॉक था। इसी के साथ दोनों ने मिलकर सफलता की नई मिसाल पेश की है।
बता दें कि अब तक सुनीता विलियम्स ने कुल 62 घंटे और 6 मिनट का अंतरिक्ष वॉक का समय पूरा किया है। इसके साथ ही नासा की लिस्ट में उनका नाम चौथे स्थान पर आ गया है। इससे पहले भी सुनीता विलियम्स ने कई उपलब्घि अपने नाम किया है। नासा व सुनिता विलियम्स के साथ-साथ पूरे देश के लिए ये काफी गर्व की बात है कि उन्होंने इतने लंबे समय तक अंतरिक्ष में बिताया।
वॉक के दौरान सुनीता और बुच ने किए अहम काम
इस अंतरिक्ष वॉक के दौराना सुनीता विलियम्स और बुच ने कई महत्वपूर्ण कार्यों को अंजाम दिया। इन कार्यों में सबसे मेन था स्टेशन के ट्रस से एक रेडियो फ्रीक्वेंसी समूह एंटीना असेंबली को हटाना। इसके अलावा उन दोनों ने क्वेस्ट एयरलॉक और डेस्टिनी प्रयोगशाला से सतह सामग्री के नमूने भी जमा किए। अपने इस अद्भुत कार्यों के द्वारा उन्होंने अंतरिक्ष में मानव जीवन के लिए आवश्यक वाज्ञानिक जानकारी एकत्रित करने में मदद की।
स्पेसएक्स की साझेदारी से दोनों यात्रियों को लाया जाएगा सुरक्षित
हाल ही में नासा ने जानकारी दी है कि वो स्पेसएक्स के साथ मिलकर सुनीता विलियम्स और बुच वुल्मोर को अंतरिक्ष स्टेशन से वापस धरती पर सुरक्षित लाने की दिशा में काम कर रहा है। जानकारी हो कि सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर बोइंग के स्टारलाइनर से साल 2024 में अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) पहुंचे थे। उनका वो 8 दिनों का ही थी, लेकिन कुछ टेक्नीकल दिक्कतों की वजह से उनकी वापसी नहीं हो पाई है, या यूं कह सकते हैं कि उनकी वापसी में देरी हुई है। अब स्पेसएक्स के साथ मिलकर नासा नई योजना पर काम कर रहे हैं, जिससे इन दोनों को सुरक्षित धरती पर वापस लाया जा सके।
स्पेसएक्स द्वारा वापसी में हो रही देरी
नासा ने अगस्त 2024 में ये घोषणा की थी कि फरवरी 2025 में स्पेसएक्स के द्वारा सुनीता और बुच को वापस धरती पर लाया जाएगा, लेकिन स्पेसएक्स के नए यान की तैयारी में देरी हो गई है, जिसकी वजह से इनकी वापसी में भी देरी हो रही है। हालांकि स्पेसएक्स और नासा दोनों मिलकर मिशन को जल्द से जल्द अंजाम देने की तैयारी में जोरों-शोरों से लगे हैं।
ये भी पढ़ें: Saif Ali Khan पर हमला मामले में फेशियल रिकग्निशन रिपोर्ट आई सामने, आरोपी के चेहरे को लेकर हुआ बड़ा खुलासा