मनोरंजनमहाराष्ट्र

Oscar 2024: ‘Oppenheimer’ का जलवा, जीते 7 ऑस्कर – बेस्ट पिक्चर, बेस्ट डायरेक्टर समेत देखें पूरी लिस्ट

Oskar 2024
Image Source - Web

Oscar 2024: सोमवार को 2024 एकेडमी अवार्ड्स में ‘Oppenheimer’ ने सात ऑस्कर पुरस्कार जीतकर साल की सबसे बड़ी विजेता बनने का गौरव अपने नाम किया है। फिल्म के लिए क्रिस्टोफर नोलन ने प्रतिष्ठित बेस्ट डायरेक्टर और मुख्य अभिनेता सिलियन मर्फी ने बेस्ट एक्टर का ऑस्कर जीता है। नोलन के साथ बार-बार काम करने वाले अभिनेता के लिए ये पहला ऑस्कर पुरस्कार है।

‘Oppenheimer’ को कुल 13 कैटेगरी में नॉमिनेट किया गया था। ऑस्कर 2024 में फिल्म ने  निम्नलिखित पुरस्कार जीते –

बेस्ट पिक्चर: Oppenheimer
बेस्ट एक्टर: सिलियन मर्फी (Oppenheimer)
बेस्ट एक्टर इन सपोर्टिंग रोल: रॉबर्ट डाउनी जूनियर (Oppenheimer)
बेस्ट ऑरिजिनल स्कोर: Oppenheimer (Ludwig Göransson)
बेस्ट सिनेमेटोग्राफी: Oppenheimer (Hoyte van Hoytema)
बेस्ट एडिटिंग: Oppenheimer, Jennifer Lame
बेस्ट डायरेक्टर: क्रिस्टोफर नोलन (Oppenheimer)

बता दें कि ‘Oppenheimer’ अमेरिकी भौतिक विज्ञानी जे रॉबर्ट ओपेनहाइमर के जीवन पर बनी फिल्म है, जिन्हें ‘फादर ऑफ द एटॉमिक बॉम्ब’ के रूप में जाना जाता है। जानकारी हो कि Oppenheimer ने द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान पहला परमाणु बम और अन्य परमाणु हथियार बनाए थे।

फिल्म 21 जुलाई, 2023 को रिलीज़ हुई थी और इसमें एमिली ब्लंट, मैट डेमन, रॉबर्ट डाउनी जूनियर, फ्लोरेंस पुघ, जोश हार्टनेट, केसी एफ्लेक, रामी मालेक और केनेथ ब्रानघ ने भी अभिनय किया था।

You may also like