कलर्स टीवी के शो ‘कृष्णा मोहिनी’ में साहसी प्रोफेसर अनुराधा का किरदार निभाकर नव्या सिंह (Navya Singh) घर-घर की पसंद बन गई हैं। वे सिर्फ़ एक एक्ट्रेस नहीं, बल्कि प्रेरणा की मिसाल भी हैं। दरअसल मोहन नाम के बच्चे की मर्मस्पर्शी कहानी है सीरियल ‘कृष्णा मोहिनी’, जो अपनी आंतरिक पहचान के संघर्ष से जूझ रहा है। लड़की बनने की उसकी चाहत में प्रोफेसर अनुराधा उसकी मार्गदर्शक बनती हैं।

बता दें कि खूबसूरत ट्रांसजेंडर नव्या सिंह (Navya Singh) ने प्रोफेसर अनुराधा के किरदार में जीवंतता भर दी है, क्योंकि मोहन की कहानी से उनका व्यक्तिगत अनुभव भी जुड़ा है, जो इस किरदार को और भी सच्चा बनाता है।

आपको जानकर काफी हैरानी और खुशी महसूस होगी कि नव्या सिंह (Navya Singh) खुद एक ट्रांसजेंडर हैं, जिन्होंने परिवार, समाज और इंडस्ट्री, हर जगह जमकर स्ट्रगल किया और अपने सपने सच कर दिखाए। सपनों की उड़ान भरते हुए उन्होंने मॉडलिंग और अभिनय की दुनिया में अपनी जगह बनाई है। सलमान खान, आमिर खान और शाहरुख खान जैसे दिग्गज एक्टरों के साथ काम करना उनके जीवन का सपना है।

बिहार के कटिहार में जन्मी नव्या ने समाज की रूढ़ियों को तोड़ते हुए सफलता हासिल की है। मिस ट्रांस्क्वीन का खिताब जीतने के साथ ही वे मिस इंडिया ब्यूटी पेजेंट की ब्रांड एंबेसडर भी हैं। 2016 में मॉडलिंग से करियर की शुरुआत करने वाली नव्या ने ‘प्रोजेक्ट एंजल्स’ नामक वेब सीरीज में भी काम किया है। मुंबई की सड़कों पर लगे उनके होर्डिंग्स उनकी सफलता की गवाही देते हैं।

दादाजी और पिता का मिला साथ
दादाजी जमींदार और पिता का सम्मान पाकर नव्या ने 18 साल की उम्र में मुंबई का रुख किया। यहां उन्हें जेंडर आइडेंटिटी और करियर के मोर्चे पर कई संघर्षों का सामना करना पड़ा। पिताजी के प्रेरणादायी शब्दों ने उन्हें आगे बढ़ने का हौसला दिया। नव्या सिंह उन सभी के लिए प्रेरणा हैं जो सपनों को उड़ान भरना चाहते हैं। हिम्मत और हौसले से कोई भी मुश्किल आसान हो सकती है, यही नव्या सिंह की कहानी बताती है।

मॉडलिंग और अभिनय की दुनिया में सफलता हासिल करने के साथ ही नव्या सिंह ने दूसरे ट्रांसजेंडर लोगों के लिए भी रास्ता आसान कर दिया है। खुद की पहचान के लिए संघर्ष कर रहे लोगों के लिए वे प्रेरणा बन गई हैं।
Note –
नव्या सिंह का फुल एक्सक्लूसिव इंटरव्यू देखने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें –
https://www.youtube.com/watch?v=YdDwXZ_FeWo&t=515s































