ड्रामा क्वीन राखी सावंत की तबीयत अचानक बिगड़ गई है और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनके पूर्व पति रितेश सिंह ने बताया कि उनकी हालत गंभीर है।
राखी सावंत, जो अक्सर अपने अतरंगी अंदाज़ और ड्रामा के लिए जानी जाती हैं, इस बार वाकई में बीमार हैं। मंगलवार को उन्हें दिल की समस्या के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
क्या कहा राखी के एक्स-हसबैंड ने?
राखी के पूर्व पति रितेश सिंह ने एक वीडियो में बताया कि राखी की हालत गंभीर है। उन्होंने कहा कि राखी ने हमेशा लोगों को हंसाया है, लेकिन इस बार माजरा गंभीर है। उन्होंने लोगों से राखी के लिए दुआ करने की अपील की है।
राखी ने क्या कहा अपनी बीमारी के बारे में?
राखी ने बताया कि उन्हें दिल से जुड़ी एक समस्या है, जिसके बारे में अभी ज्यादा जानकारी नहीं दी जा सकती। उन्हें डॉक्टरों ने आराम करने की सलाह दी है।
क्या राखी का ये ड्रामा है?
राखी के ड्रामेबाज अंदाज के चलते कुछ लोग इस खबर को भी एक पब्लिसिटी स्टंट मान रहे हैं। लेकिन उनके पूर्व पति रितेश ने इस बात से साफ इनकार किया है और कहा है कि राखी की हालत वाकई में गंभीर है।
राखी सावंत के चाहने वाले उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं। ये देखना बाकी है कि क्या उनकी ये बीमारी सच में गंभीर है या फिर ये उनका एक और ड्रामा। कुछ दिन पहले ही राखी को पैपराजी के साथ मस्ती करते और बारिश में डांस करते देखा गया था। उन्होंने एक इवेंट में लाल तौलिये से बनी ड्रेस भी पहनी थी।
ये भी पढ़ें: Met Gala में छा जाने वाली थी ईशा अंबानी, लेकिन…