मुंबई

RBI मैनेजर के खाते से 54,255 रुपये गायब, खुद कुछ बताया नहीं फिर भी ठगी का शिकार!

RBI
Image Source - Web

आजकल साइबर क्राइम की घटनाएं आम हो गई हैं, लेकिन ये और भी ज्यादा डरावनी हो जाती हैं जब शिकार कोई आम आदमी नहीं बल्कि रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) जैसी संस्था का अधिकारी हो। ऐसा ही एक मामला सामने आया है, जिसमें RBI के एक 34 साल के मैनेजर के खाते से 54,255 रुपये गायब हो गए। चौंकाने वाली बात ये है कि मैनेजर का दावा है कि उन्होंने अपनी कोई भी निजी जानकारी किसी के साथ शेयर नहीं की।

क्या है पूरा मामला?
पाली हिल में रहने वाले इस मैनेजर ने 25 मई को खार पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि वो रोजमर्रा के खर्चों के लिए Citibank का क्रेडिट कार्ड इस्तेमाल करते हैं, जो Google Pay और दूसरे डिजिटल वॉलेट से जुड़ा हुआ है। 25 मई की शाम करीब 7:07 बजे उन्हें एक मैसेज मिला कि उनके खाते से 54,255 रुपये कट गए हैं। घबराए हुए मैनेजर ने तुरंत अपना कार्ड ब्लॉक कर दिया। उनका कहना है कि उन्होंने अपना कोई भी बैंक डिटेल किसी के साथ शेयर नहीं किया।

क्या कहते हैं एक्सपर्ट?
साइबर एक्सपर्ट मयूर कुलकर्णी के मुताबिक, बिना किसी जानकारी के किसी के खाते से पैसे निकालना नामुमकिन है। उन्होंने कहा कि हो सकता है कि मैनेजर ने अनजाने में अपने कार्ड या डिजिटल वॉलेट की कोई जानकारी शेयर कर दी हो।

क्या हैं दूसरी संभावनाएं?
कुलकर्णी के मुताबिक, मैनेजर के फोन से भी डेटा चोरी हो सकता है। शायद उनके फोन में कोई क्लोनिंग ऐप उनकी जानकारी के बिना इंस्टॉल हो गया हो। इस तरह के कामों के लिए पेंडोरा ऐप का इस्तेमाल किया जाता है। पेगासस भी ऐसा ही एक ऐप है, लेकिन वो काफी महंगा है और आमतौर पर इस तरह के क्राइम में इस्तेमाल नहीं होता।

वैसे क्या आपको भी लगता है कि बिना जानकारी दिए किसी के खाते से पैसे गायब हो सकते हैं? हमें कमेंट में जरूर बताएं।

ये भी पढ़ें: पैसा डबल करने के चक्कर में वकील ने गंवाए 25 लाख, मुंबई में शातिर ठगों ने किया खेल!

You may also like