मनोरंजन

Sanjay-Karisma Property Row: तलाक के बाद भी संजय-करिश्मा थे करीब, व्हाट्सएप चैट्स से हुआ खुलासा!

Sanjay-Karisma Property Row: तलाक के बाद भी संजय-करिश्मा थे करीब, व्हाट्सएप चैट्स से हुआ खुलासा!

Sanjay-Karisma Property Row: बॉलीवुड अभिनेत्री करिश्मा कपूर और उनके पूर्व पति संजय कपूर की 30,000 करोड़ रुपये की संपत्ति को लेकर विवाद सुर्खियों में है। संजय कपूर का 12 जून 2025 को लंदन में पोलो मैच के दौरान हार्ट अटैक से निधन हो गया था। अब उनके बच्चों, समायरा और कियान ने दिल्ली हाई कोर्ट में याचिका दायर कर अपनी पिता की संपत्ति में हिस्सा मांगा है। इस याचिका के साथ जमा किए गए व्हाट्सएप चैट्स और दस्तावेजों ने कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं।

करिश्मा और संजय का तलाक 2016 में हुआ था। तलाक के बाद दोनों के बीच रिश्ते तनावपूर्ण रहे थे, लेकिन कोर्ट में पेश किए गए दस्तावेजों से पता चला है कि तलाक के बाद भी दोनों के बीच नजदीकियां थीं। न्यूज18 की रिपोर्ट के अनुसार, व्हाट्सएप चैट्स में उनकी निजी बातचीत सामने आई है, जो दिखाती है कि दोनों के रिश्ते पहले से ज्यादा गहरे हो गए थे। इन चैट्स में यह भी खुलासा हुआ कि संजय करिश्मा और उनके बच्चों को पुर्तगाल की नागरिकता दिलाने की कोशिश कर रहे थे। इसके लिए प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी थी।

करिश्मा के बच्चों ने याचिका में अपनी सौतेली मां प्रिया सचदेव पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका दावा है कि प्रिया ने संजय की वसीयत में फर्जीवाड़ा किया और संपत्ति पर कब्जा करने की कोशिश की। बच्चों का कहना है कि संजय की संपत्ति में उनका भी हक है। दूसरी ओर, प्रिया के वकील ने 10 सितंबर 2025 को हुई सुनवाई में दावा किया कि समायरा और कियान को पहले ही ट्रस्ट के जरिए 1900 करोड़ रुपये की संपत्ति दी जा चुकी है।

संजय की मां रानी कपूर भी इस संपत्ति विवाद में अपना हक जता रही हैं। उनका कहना है कि वह अपने पति सुरिंदर कपूर की 2015 की वसीयत के आधार पर सोना ग्रुप की सबसे बड़ी शेयरधारक हैं। कोर्ट ने प्रिया सचदेव को 9 अक्टूबर 2025 तक संजय की पूरी संपत्ति का ब्यौरा जमा करने का आदेश दिया है। इस मामले की अगली सुनवाई उसी दिन होगी।

यह विवाद तब और दिलचस्प हो गया, जब संजय की बहन मंधिरा कपूर ने करिश्मा की तारीफ की। उन्होंने कहा कि करिश्मा ने बच्चों और परिवार को जोड़े रखने में अहम भूमिका निभाई है। मंधिरा ने यह भी बताया कि वह करिश्मा के साथ लगातार संपर्क में रहती हैं और परिवार में कोई झगड़ा नहीं है।

#SanjayKarisma #PropertyDispute #KarismaKapoor #SunjayKapur #DelhiHighCourt

ये भी पढ़ें: Walking Mistakes: वॉकिंग में ये गलतियाँ कर रहे हैं आप? सेहत को हो सकता है नुकसान!

You may also like