महाराष्ट्रमुंबई

मुंबई को दहलाने वाला कांड! दामाद निकला हैवान, ससुर को जिंदा जलाया

मुंबई को दहलाने वाला कांड! दामाद निकला हैवान, ससुर को जिंदा जलाया

मुंबई में हुई वारदातें तो आए दिन अखबारों में पढ़ते हैं, लेकिन इस बार जैसी खौफनाक कहानी सामने आई है, वो सुनकर आपके भी रोंगटे खड़े हो जाएंगे। नंदुरबार में रहने वाले एक शख्स को उसके ही दामाद ने मौत के घाट उतार दिया, वो भी सिर्फ पैसों के लिए!

नंदुरबार के रहने वाले राजेंद्र उत्तमराव मराठे 14 मार्च से लापता थे। उनकी बेटी की शिकायत पर पुलिस ने खोजबीन शुरू की। लेकिन, 16 मार्च को जो खबर आई उसने सबको हिला दिया – मराठे का अधजला शव मिला था। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की। अब पता चला है कि इस खौफनाक साजिश के पीछे मराठे के दामाद गोविंद सुरेश सोनार का हाथ है।

पुलिस के मुताबिक, सोनार ने 3 लाख की सुपारी देकर मराठे की हत्या करवाई। उसने चार लोगों को ये काम सौंपा था, जिनमें दो तो नाबालिग हैं। इन हैवानों ने मराठे को ना सिर्फ मारा, बल्कि लाश को जलाकर ठिकाने भी लगा दिया।  पुलिस को एक आरोपी के फोन से सबूत भी मिले हैं, जिसमें हत्या से लेकर लाश जलाने तक का वीडियो रिकॉर्ड है।

पुलिस का मानना है कि सोनार ने लालच में आकर ये कदम उठाया। उसे लगा कि ससुर को रास्ते से हटाकर वो उनकी संपत्ति हड़प सकता है। लेकिन, पुलिस ने उसका ये खेल बिगाड़ दिया। पूरे नंदुरबार में मराठे की हत्या की चर्चा है। लोग इस बात से हैरान हैं कि पैसों के लिए कोई दामाद अपने ही ससुर के साथ ऐसा घिनौना काम कर सकता है!

यह भी पढ़ें- सावधान! ST बस में घूम रही है महिला चोरों की गैंग, बुजुर्ग महिला का सोना ले उड़े

You may also like