सोमाली समुद्री लुटेरे तो सालों से जहाज़ों को लूटकर बड़ी समस्या बने हुए हैं। भारतीय नौसेना अदन की खाड़ी में उनकी हरकतों पर नज़र रखती है। इस बार भी हमारे जवानों ने एक हाईजैक जहाज़ को छुड़ाने के लिए कमाल का ऑपरेशन किया।
अदन की खाड़ी में 35 सोमाली लुटेरों और भारतीय नौसेना के बीच ज़बरदस्त भिड़ंत हुई। इन लुटेरों ने एक बड़ा मालवाहक जहाज़ हाईजैक कर रखा था, मगर हमारे जवानों ने उन्हें दबोच लिया। अब वो लुटेरे मुंबई लाए जा रहे हैं और येलो गेट पुलिस उन्हें अंदर करेगी।
ऑपरेशन बहुत खतरनाक था। लुटेरों ने भारतीय नौसेना के ड्रोन तक को मार गिराया और INS Kolkata युद्धपोत पर भी फायरिंग की। हमारे जवानों ने भी पलटवार किया और लुटेरों के जहाज़ को चलाने वाले सिस्टम को ही तबाह कर दिया। जब लुटेरों के पास कोई रास्ता नहीं बचा, तो उन्होंने हथियार डाल दिए और हार मान ली।
ऑपरेशन में नौसेना के मरीन कमांडो भी शामिल हुए जिन्हें एयरफोर्स के C-17 एयरक्राफ्ट से समुद्र में उतारा गया। INS Subhadra नाम का युद्धपोत भी मदद के लिए भेजा गया था। हाईजैक किए गए जहाज़ पर 17 क्रू मेंबर्स थे जो अब सुरक्षित हैं। भारत सरकार लुटेरों पर ‘मैरीटाइम पाइरेसी एक्ट’ के तहत कड़ी कार्रवाई करेगी।