फिल्ममेकर विवेक रंजन अग्निहोत्री की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘द बंगाल फाइल्स’ का ट्रेलर शनिवार को जारी कर दिया गया। यह फिल्म 16 अगस्त 1946 के डायरेक्ट एक्शन डे की क्रूरता और पश्चिम बंगाल के राजनीतिक इतिहास की अनकही कहानी को उजागर करती है। ट्रेलर में इतिहास और वर्तमान की दुविधा को बेहद प्रभावशाली ढंग से दिखाया गया है।
ट्रेलर में क्या है खास?
ट्रेलर की शुरुआत एक बच्चे से उसके नाम पूछने के दृश्य से होती है, जो धीरे-धीरे 1946 और वर्तमान बंगाल के हालात तक बढ़ता है। इसमें रक्तरंजित गलियां, धर्मांध लोग और हिंसक संघर्ष स्पष्ट रूप से नजर आते हैं। घुसपैठियों से लेकर जिन्ना और महात्मा गांधी की बातचीत का अंश भी ट्रेलर में शामिल है। मेकर्स का दावा है, “अगर कश्मीर फाइल्स ने आपको झकझोरा, तो बंगाल आपको डराएगा। हम बंगाल को दूसरा कश्मीर नहीं बनने देंगे।”
विवेक अग्निहोत्री का संदेश
कोलकाता में ट्रेलर लॉन्च इवेंट में विवेक अग्निहोत्री ने कहा, “यह फिल्म एक चेतावनी है और हुंकार है कि बंगाल को दूसरा कश्मीर नहीं बनने देंगे। यह हिंदू नरसंहार की अनकही सच्चाई को सामने लाने की कोशिश है।”
मिथुन चक्रवर्ती का अनुभव
फिल्म के अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती ने कहा, “इस फिल्म में दर्शकों ने जो उम्मीद कभी नहीं की थी, वही सब है। यह सिनेमा का मकसद है—बदलाव दिखाना और सच्चाई सामने लाना।”
फिल्म की पूरी जानकारी
‘द बंगाल फाइल्स’ विवेक अग्निहोत्री की फाइल्स ट्रिलॉजी का तीसरा पार्ट है, इससे पहले ‘द कश्मीर फाइल्स’ और ‘द ताशकंद फाइल्स’ आ चुकी हैं। फिल्म में मिथुन चक्रवर्ती, पल्लवी जोशी, अनुपम खेर और दर्शन कुमार प्रमुख भूमिकाओं में हैं। इसे अभिषेक अग्रवाल और पल्लवी जोशी ने प्रोड्यूस किया है। फिल्म 5 सितंबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
ये भी पढ़ें: कोलकाता में अचानक रद्द हुआ ‘द बंगाल फाइल्स’ का ट्रेलर लॉन्च, विवेक अग्निहोत्री बोले – “ये लोकतंत्र पर हमला”






























