Aaj Ka Rashifal 1st October 2025: आज 1 अक्टूबर 2025 को शारदीय नवरात्रि का नौवां दिन है, जो आश्विन शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि के साथ बुधवार को मनाया जा रहा है। ये दिन महानवमी के विशेष संयोग के साथ कई राशियों के लिए शुभ और फलदायी रहेगा। सुबह 8 बजकर 6 मिनट तक पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र रहेगा, इसके बाद उत्तराषाढ़ा नक्षत्र प्रभावी हो जाएगा। ये खास दिन कुछ राशियों के लिए सफलता और खुशी लेकर आएगा, जबकि कुछ के लिए मेहनत और धैर्य की जरूरत होगी। आइए, मेष से मीन तक सभी 12 राशियों के लिए आज का राशिफल विस्तार से जानते हैं।
मेष (Aries)
मेष राशि वालों के लिए आज का दिन बेहद शुभ रहेगा। आपकी मेहनत को उचित फल मिलेगा और कार्य आसानी से पूरे होंगे। कुछ लोग आपको भ्रमित करने की कोशिश कर सकते हैं, लेकिन अपने निर्णयों पर अडिग रहें। कार्यक्षेत्र में समर्पण और ध्यान से आपको सम्मान प्राप्त होगा। मार्केटिंग से जुड़े लोगों के लिए लाभ के विशेष योग बन रहे हैं। पुराने अनुभव आज किसी कार्य को पूरा करने में मदद करेंगे। अचानक धन लाभ की संभावना है। परिवार में आपकी बातों का विशेष महत्व रहेगा। भाग्यशाली रंग लाल और भाग्यशाली अंक 4 है।
वृषभ (Taurus)
वृषभ राशि वालों के लिए आज का दिन खुशियों से भरा रहेगा। अपने काम पर ध्यान केंद्रित रखें, क्योंकि इससे भविष्य में बड़ा लाभ मिलेगा। बच्चों के साथ समय बिताएं, वे अपनी भावनाएं आपके साथ साझा करेंगे। प्रेम संबंधों में विश्वास और मजबूती बनी रहेगी। छात्रों को सफलता के लिए थोड़ी अतिरिक्त मेहनत करनी होगी, लेकिन परिणाम सकारात्मक होंगे। संतान से शुभ खबर मिल सकती है और परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त होंगे। व्यापार में चल रही समस्याएं समाप्त हो सकती हैं। भाग्यशाली रंग पीला और भाग्यशाली अंक 6 है।
मिथुन (Gemini)
मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन चुनौतियों के साथ अवसर लेकर आएगा। आपकी बातें दूसरों को प्रभावित करेंगी। समाज में आपके द्वारा किए गए अच्छे कार्यों की सराहना होगी, जिससे आत्मविश्वास बढ़ेगा। शिक्षण क्षेत्र से जुड़े लोगों को विशेष लाभ होगा। छात्रों को अपने लक्ष्यों पर भरोसा रखना होगा, क्योंकि मेहनत जल्द रंग लाएगी। बच्चों के भविष्य के लिए आज आप कुछ ठोस कदम उठा सकते हैं। भाग्यशाली रंग हरा और भाग्यशाली अंक 4 है।
कर्क (Cancer)
कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन अनुकूल रहेगा। लंबे समय से रुका हुआ कोई कार्य पूरा हो सकता है। नए कार्य करने के तरीकों पर विचार करें, इससे प्रगति होगी। विद्यार्थियों की मेहनत का फल मिलेगा। जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें, नहीं तो काम बिगड़ सकता है। मित्रों की सलाह फायदेमंद रहेगी। नकारात्मक सोच से बचें, क्योंकि आपकी सोच आपके अनुभवों को प्रभावित करेगी। भाग्यशाली रंग बैंगनी और भाग्यशाली अंक 1 है।
सिंह (Lion)
सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन आर्थिक मजबूती और सम्मान का है। मानवहित के कार्यों से आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। अनावश्यक खर्चों पर नियंत्रण रखकर बचत पर ध्यान दें। व्यवसाय में सब कुछ आपके अनुकूल रहेगा। कार्यशैली में बदलाव लाएं और आत्मविश्वास बनाए रखें। जीवनसाथी घरेलू कार्यों में आपका साथ देगा। भाग्यशाली रंग नारंगी और भाग्यशाली अंक 9 है।
कन्या (Virgo)
कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन सरकारी नौकरी वालों के लिए विशेष रूप से अनुकूल है। अपने कार्य पर पूरा ध्यान दें। बहस से बचें और सार्वजनिक स्थानों पर अपनी छवि का ख्याल रखें। प्रेम संबंधों में मधुरता बनी रहेगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। कॉस्मेटिक व्यवसाय से जुड़े लोगों को बड़ा मुनाफा हो सकता है। पिता से कुछ नया सीखने का अवसर मिलेगा। भाग्यशाली रंग सुनहरा और भाग्यशाली अंक 3 है।
तुला (Libra)
तुला राशि वालों के लिए आज का दिन उत्तम रहेगा। आपके कार्य करने का तरीका दूसरों को प्रभावित करेगा और लोग आपका अनुसरण करेंगे। जिम्मेदारियों को बखूबी निभाएंगे। निजी बातें दूसरों से साझा करने से बचें। शुरू किए गए कार्य समय पर पूरे होंगे। कोर्ट से संबंधित कोई मामला सुलझ सकता है। भाग्यशाली रंग काला और भाग्यशाली अंक 6 है।
वृश्चिक (Scorpio)
वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का दिन खुशहाल रहेगा। मित्रों से बातचीत में सुकून मिलेगा और नई जानकारी प्राप्त होगी। रिश्तेदारों से शुभ समाचार मिलेगा, जिससे खुशी दोगुनी होगी। व्यवसाय में महत्वपूर्ण समझौते हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र में सहकर्मी और सीनियर आपके काम से खुश रहेंगे। भाग्यशाली रंग बैंगनी और भाग्यशाली अंक 9 है।
धनु (Saggitarius)
धनु राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। निजी कामों में बाहरी दखल से बचें। भावनाओं में आकर कोई फैसला न लें। ज्यादा काम के कारण थकान हो सकती है। परिवार में सुखद माहौल रहेगा। फर्नीचर व्यापारियों को उम्मीद से ज्यादा लाभ होगा। भाग्यशाली रंग मैरून और भाग्यशाली अंक 8 है।
मकर (Capricorn)
मकर राशि वालों के लिए आज का दिन शानदार रहेगा। माता-पिता के साथ विचार-विमर्श से समाधान मिलेगा। किसी कार्य की शुरुआत से पहले शुभ मुहूर्त देखें। समाज में किए गए कार्यों से मान-सम्मान बढ़ेगा। कोई विशेष इच्छा पूरी होगी। भाग्यशाली रंग नीला और भाग्यशाली अंक 1 है।
कुंभ (Aquarius)
कुंभ राशि वालों के लिए आज का दिन नई खुशियां लेकर आएगा। अनुभवी व्यक्ति की सलाह फायदेमंद होगी। काम से जुड़े सपने काफी हद तक पूरे होंगे। परिवार में सामंजस्य से शांति बनी रहेगी। प्रकृति के बीच समय बिताने से ताजगी महसूस होगी। भाग्यशाली रंग गुलाबी और भाग्यशाली अंक 3 है।
मीन (Pisces)
मीन राशि वालों के लिए आज का दिन शुभ है। पारिवारिक समस्याएं हल होंगी। सकारात्मक लोगों की सलाह फायदेमंद रहेगी। मेहनत का उचित फल जल्द मिलेगा। ऑफिसियल यात्रा शुभ होगी। जीवनसाथी के साथ डिनर प्लान करें। भाग्यशाली रंग लाल और भाग्यशाली अंक 1 है।
ये भी पढ़ें: नवरात्रि के बाद कलश पर रखे नारियल का क्या करें? जानें शास्त्रों में क्या कहा गया है