महाराष्ट्र

Trilingual Formula in Maharashtra: महाराष्ट्र में भाषा का खेल! फडणवीस बोले, त्रिभाषा सूत्र हर हाल में लागू!

Trilingual Formula in Maharashtra: महाराष्ट्र में भाषा का खेल! फडणवीस बोले, त्रिभाषा सूत्र हर हाल में लागू!

Trilingual Formula in Maharashtra: मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने त्रिभाषा सूत्र को लेकर बड़ा बयान दिया। उन्होंने साफ कहा कि महाराष्ट्र में त्रिभाषा सूत्र हर हाल में लागू होगा। पहले इस नीति को लेकर मनसे और शिवसेना (यूबीटी) ने विरोध किया था, जिसके बाद 5 जुलाई को ठाकरे बंधुओं ने विजय रैली निकाली। फडणवीस ने बताया कि पहले हिंदी को तीसरी भाषा के तौर पर अनिवार्य करने का प्रस्ताव था, लेकिन विरोध के बाद इसे बदला गया।

अब छात्र हिंदी या कोई दूसरी भारतीय भाषा चुन सकते हैं। अगर कोई तेलुगू या दूसरी भाषा सीखना चाहता है, तो सरकार ऑनलाइन पढ़ाई की व्यवस्था करेगी। लेकिन अगर 20 छात्र भी किसी भाषा के लिए नहीं मिले, तो उसे ऑनलाइन ही पढ़ाना होगा। फडणवीस ने कहा कि अब सवाल यह नहीं कि हिंदी क्यों, बल्कि यह है कि त्रिभाषा सूत्र पहली कक्षा से लागू हो या छठी से।

इसके लिए नरेंद्र जाधव की अध्यक्षता में एक समिति बनाई गई है, जो तय करेगी कि यह नीति कब से और कैसे लागू होगी। फडणवीस ने साफ किया कि यह कोई प्रतिष्ठा का सवाल नहीं है, लेकिन त्रिभाषा सूत्र 100% लागू होगा। उन्होंने कहा कि जब अंग्रेजी का स्वागत हो सकता है, तो भारतीय भाषाओं का विरोध बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

#TrilingualFormula #MaharashtraEducation #DevendraFadnavis #LanguagePolicy #MumbaiNews

ये भी पढ़ें: Maharashtra Tops Swachh Survekshan: मीरा भायंदर नंबर वन! स्वच्छता सर्वे में महाराष्ट्र ने लहराया परचम!

You may also like