देश-विदेश

वेनेज़ुएला की विपक्षी नेता मारिया कोरिना मचाडो ने राष्ट्रपति ट्रंप को दिया अपना नोबेल शांति पुरस्कार

ट्रंप
Image Source - Web

वेनेज़ुएला की प्रमुख विपक्षी नेता मारिया कोरिना मचाडो ने गुरुवार को व्हाइट हाउस में हुई एक निजी बैठक के दौरान राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को अपना नोबेल शांति पुरस्कार भेंट किया।

मचाडो ने ये काम राष्ट्रपति ट्रंप के काम की सराहना और उनके योगदान को सम्मानित करने के लिए किया। राष्ट्रपति ट्रंप ने इस पहल की खुले दिल से तारीफ़ की और इसे एक “अद्भुत अनुभव” बताया।

राष्ट्रपति ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर लिखा, “मारिया एक बेहतरीन महिला हैं, जिन्होंने बहुत कुछ झेला है। मारिया ने मेरे किए गए काम के लिए मुझे अपना नोबेल शांति पुरस्कार सौंपा।”



इस घटना ने अमेरिकी और वेनेज़ुएला दोनों देशों में चर्चा का विषय बन गई है। विशेषज्ञों का मानना है कि मचाडो का ये कदम राजनीतिक और कूटनीतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण हो सकता है, क्योंकि ये अमेरिकी प्रशासन और वेनेज़ुएला के विपक्षी नेताओं के बीच संबंधों पर भी प्रकाश डालता है।

You may also like