चीन: एक 90 वर्षीय बुजुर्ग महिला ने 20 साल पहले जंगल में एक धातु की वस्तु पाई थी जिसे वो हथौड़ा समझकर घर ले आई थी। इसके बाद महिला ने 20 साल तक इसे घर के कामों में इस्तेमाल किया, जैसे लाल मिर्च कूटना, दीवारों पर कील ठोंकना और अखरोट तोड़ना इत्यादि, लेकिन जब उस महिला को इस धातु की सच्चाई का पता चला तो उसके होश उड़ गए, क्योंकि वो धातु कोई आम चीज नहीं थी, बल्कि वो वस्तु एक जिंदा हैंड ग्रेनेड थी।
क्या है पूरा मामला?
ये घटना चीन के हुबेई प्रांत के जियानगयांग की है। 20 साल पहले, महिला किन को हुआंगबाओ काउंटी में अपने खेत में काम करते समय ये वस्तु मिली थी। उसने इसे एक साधारण हथौड़ा समझकर घर लाया और रोजमर्रा के कामों में इस्तेमाल करने लगी।
सच्चाई का खुलासा
23 जून को, जब महिला के पुराने घर की मरम्मत के लिए कुछ मजदूर आए, तब ये सच्चाई सामने आई। मजदूरों ने जब किन के हाथ में ये वस्तु देखी, तो उन्होंने तुरंत पहचान लिया कि ये एक हैंड ग्रेनेड है। महिला को जब ये सच्चाई मालूम हुई, तो वह हैरान रह गई।
पुलिस और बम निरोधक दस्ते की कार्रवाई
जैसे ही पुलिस को इस घटना की जानकारी मिली, वे तुरंत मौके पर पहुंचे। साथ में बम निरोधक दस्ता भी था। पुलिस ने ग्रेनेड को जब्त कर लिया और इसे सुरक्षित रूप से नष्ट करने के लिए एक्सपर्ट्स को सौंप दिया।
जागरूकता कार्यक्रम
इस घटना के बाद, पुलिस ने ग्रामीणों के लिए एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। उन्होंने लोगों को हथियारों की पहचान और उनसे सुरक्षित रहने के तरीकों के बारे में बताया। अधिकारियों ने ग्रामीणों से आग्रह किया कि यदि उन्हें कोई संदिग्ध वस्तु मिले, तो तुरंत पुलिस को सूचित करें और खुद से उसे न छुएं।
गौरतलब है कि अनजानी वस्तुओं को संभालते समय हमें बेहद सावधानी बरतनी चाहिए। थोड़ी सी लापरवाही भी जानलेवा साबित हो सकती है। इसलिए, ऐसी किसी भी संदिग्ध वस्तु को देखकर तुरंत संबंधित अधिकारियों को सूचित करना चाहिए।
ये भी पढ़ें: गोवा के लग्जरी होटल में 100 करोड़ रुपये और पासवर्ड: केजरीवाल पर ED के गंभीर आरोप