मनोरंजन

52 की उम्र में भी Malaika यंग क्यों दिखती हैं? जानिए उनकी डेली वॉटर थेरेपी के सीक्रेट्स

Malaika
Image Source - Web

मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) अपनी फिटनेस, ग्लोइंग स्किन और हेल्दी लाइफस्टाइल के लिए फेमस हैं। 52 साल की उम्र में भी वे यंग एक्ट्रेसेस को टक्कर देती हैं। उनकी ऊर्जा, एक्टिवनेस और नेचुरल ब्यूटी लाखों लोगों को प्रेरित करती हैं। हर कोई जानना चाहता है कि उनकी डेली रूटीन में ऐसा क्या खास है, जो उन्हें इतना फिट और फ्रेश बनाए रखता है।

उनकी फिटनेस का एक अहम हिस्सा है उनकी बेहद आसान और असरदार वॉटर थेरेपी, जिसे वे रोजाना अपनाती हैं। ये थेरेपी सुनने में भले ही थोड़ी अलग लगे, लेकिन रोजाना फॉलो करना आसान है और ये शरीर को डिटॉक्स करने में मदद करती है। अगर आप भी मलाइका अरोड़ा की तरह फिट और एनर्जेटिक रहना चाहती हैं, तो उनकी ये वॉटर थेरेपी अपनाना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है।

मलाइका अरोड़ा की वॉटर थेरेपी के 3 खास शॉट्स

मलाइका अक्सर अपने सोशल मीडिया पर अपने फिटनेस रूटीन, एक्सरसाइज और डाइट के बारे में जानकारी देती रहती हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू में उन्होंने अपनी वॉटर थेरेपी के बारे में बताया। उनके अनुसार, सुबह उठते ही वे तीन अलग तरह का पानी पीती हैं, जो उनके स्वास्थ्य को कई फायदे पहुंचाता है।

इम्युनिटी शॉट:
मलाइका अपनी इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए सुबह-सुबह अदरक, कच्ची हल्दी, पुदीना, तुलसी के पत्ते और चिया सीड्स का एक शॉट पीती हैं। सभी चीजों को पानी के साथ पीसकर छाना जाता है और स्वाद बेहतर बनाने के लिए इसमें शहद भी मिलाया जा सकता है। ये ड्रिंक शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में मदद करती है।

डाइजेस्टिव शॉट:
पाचन तंत्र को स्वस्थ रखने के लिए मलाइका अजवाइन, जीरा, सौंफ और मेथी के बीजों का डाइजेस्टिव शॉट लेती हैं। बीजों को रातभर पानी में भिगोकर सुबह हल्का गर्म करके नींबू का रस मिलाकर पीती हैं। इसे सुबह खाली पेट या रात को सोने से पहले पीने से पाचन तंत्र बेहतर रहता है।

ग्लो शॉट:
स्किन को नेचुरल ग्लो देने के लिए मलाइका एलोवेरा जेल को पानी में मिलाकर पीती हैं। एलोवेरा जेल को आइस क्यूब्स के रूप में स्टोर कर लिया जाता है और जरूरत पड़ने पर पानी के साथ मिलाकर पीती हैं। इसमें आप चिया सीड्स या सब्जा सीड्स भी डाल सकती हैं। ये स्किन को ताजगी और ग्लो प्रदान करता है।

ग्रीन जूस का सेवन

मलाइका अपने वर्कआउट के दौरान ग्रीन जूस पीना भी पसंद करती हैं। इसमें खीरा, ताजा सेलरी और हरा सेब शामिल होता है। सभी को पानी के साथ ब्लेंड करके छाना जाता है। ये जूस शरीर को हाइड्रेट रखता है और जरूरी पोषक तत्व भी प्रदान करता है।

मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) की ये वॉटर थेरेपी न केवल फिटनेस को बनाए रखती है, बल्कि शरीर को डिटॉक्स करने, पाचन और इम्यूनिटी को मजबूत करने में भी मदद करती है। आप भी अपनी डेली रूटीन में इसे शामिल करके स्वास्थ्य और स्किन में सुधार महसूस कर सकती हैं।

ये भी पढ़ें: बड़े पर्दे पर फिर राज करेंगे Akshay Khanna: ‘धुरंधर’ के बाद 3 बड़ी फिल्मों से फिर मचाएंगे तहलका

You may also like